फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Ganga 17 cm away from danger mark

शुक्लागंज: खतरे के निशान से 17 सेमी दूर गंगा, 15 मोहल्लों में घुसा पानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

Wed, 27 Oct 2021 01:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

गंगा का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। घरों में पानी घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

विज्ञापन
Shuklaganj: Ganga 17 cm away from danger mark
गंगा का जलस्तर बढ़ा, जनजीवन अस्त व्यस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर मंगलवार शाम छह बजे 112.830 मीटर पर पहुंच गया। यह खतरे के निशान 113 मीटर से महज 17 सेंटीमीटर दूर है। खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले ही नगर के 15 मोहल्लों में गंगा का पानी घुस गया है।
विज्ञापन


इससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। घरों में पानी घुसने से कई परिवारों का गृहस्थी का सामान डूब गया। इसके अलावा किसी की दुकान तो किसी के वाहन डूब गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हड़कंप मचा है। केंद्रीय जल आयोग शुक्लागंज के अनुसार, मंगलवार सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 112.740 मीटर, दोपहर 12 बजे 112.770 मीटर और शाम छह बजे 112.830 मीटर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 112.520 मीटर था। 24 घंटे में कुल 31 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया गया कि प्रतिघंटे डेढ़ सेंटीमीटर की गति से गंगा में पानी बढ़ रहा है। इस तरह नदी तेजी से खतरे के निशान की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की व्यवस्था नाकाफी, नाविकों की मनमानी
नगर के चंपापुरवा, गगनीखेड़ा, कर्बला, हुसैन नगर, गोताखोर, मिश्रा कॉलोनी गंगा कटरी, मनोहर नगर, इंद्रा नगर, शक्ति नगर, रविदास नगर, श्रीनगर, ब्रह्मनगर, पीपरखेड़ा कटरी, अहमद नगर, फत्तेखेड़ा कटरी समेत 15 मोहल्लों में गंगा का पानी घुस गया है।


कई मोहल्लों की गलियां जलमग्न होने से आवागमन भी बाधित है। लोग नाव से किसी तरह से अपने सामानों को सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे है। लोगों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अभी भी नाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है। इसके चलते नाविक मनमाफिक किराया वसूल रहे हैं। पिछले तीन दिन में कई परिवार पलायन कर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed