फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shuklaganj: Freight train driver stopped the train after seeing the railway track crooked

Shuklaganj: रेल पटरी टेढ़ी देख मालगाड़ी चालक ने रोकी ट्रेन, टला हादसा, डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल मार्ग

Tue, 16 Jul 2024 10:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शुक्लागंज Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Shuklaganj: Freight train driver stopped the train after seeing the railway track crooked
रेल पटरी टेढ़ी देख मालगाड़ी चालक ने रोकी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
कानपुर से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के लोको पायलट ने रेल गंगापुल के पास डाउन लाइन की पटरी टेढ़ी देख मंगलवार दोपहर करीब 12:15 बजे ट्रेन रोक दी। वॉकी टॉकी से इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंची रेल पथ विभाग की टीम ने मरम्मतीकरण का कार्य किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक रेल रूट बाधित रहा, जिसकी वजह से छह से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कानपुर सेंट्रल से मालगाड़ी चालक ट्रेन लेकर उन्नाव की ओर जा रहा था। करीब 12:15 बजे मालगाड़ी कानपुर पुल बायां किनारा गंगा पुल के आऊटर पर पहुंची, जहां पटरी को टेढ़ा देख चालक ने ट्रेन आउटर पर ही खड़ी कर दी। साथ ही पटरी के बब्लिंग होने की सूचना स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दी, जिस पर डाउन लाइन के रेल यातायात को रोक दिया गया। जानकारी मिलने पर पीडब्ल्यूआई महेश लाल मीणा गैंगमैनों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोपहर एक बजे डाउन लाइन पर ब्लॉक लेकर टेढ़ी पटरी को हटाया गया और फिश प्लेट की मदद से वैकल्पिक रूप से जोड़ा गया।
विज्ञापन


दोपहर डेढ़ बजे कार्य पूरा होने के बाद डाउन लाइन पर फंसी ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया। बाद में शाम पांच बजे पुन: 40 मिनट का ब्लाॅक लिया गया और स्थाई रूप से पटरी की मरम्मत की गई। इस दौरान कानपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली न होने के कारण लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही बरौनी ग्वालियर एक्सप्रेस एक घंटे तक गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं, डाउन रेल पथ से जाने वाली एलकेएम पैसेंजर, रायबरेली पैसेंजर, बालामऊ पैसेंजर, प्रतापगढ़ इंटरसिटी, छपरा एक्सप्रेस, नीलाचंल एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed