फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shukla talab work in slow motion

सुर्खी-चूना के चक्कर में लटका शुक्ल तालाब का सुंदरीकरण

Sat, 28 Mar 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Sat, 28 Mar 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
shukla talab work in slow motion
कानपुर के मोतीझील की तर्ज पर बनाए जा रहे जिले में अकबरपुर ऐतिहासिक शुक्ल
विज्ञापन
तालाब का सुंदरीकरण कार्य अब ठप पड़ा है। जिसमें सीढ़ियों की मरम्मत में सुर्खी चूना से मरम्मत होना समस्या बना हुआ है।

नगर पंचायत ने स्थानीय स्तर पर इसका समाधान निकालने का प्रयास किया। कोई हल न निकलने पर सचिव पुरातत्व विभाग से मरम्मत के लिए तरीका निकालने के लिए पत्र भेजा है।

 नगर पंचायत को पुरातत्व विभाग के जवाब का अभी इंतजार है। सुंदरीकरण कार्य अगले चरण में नहीं पहुंच पा रहा है। गत दिनों झमाझम बारिश के चलते तालाब में पानी भर गया है।

विदित हो कि वर्षों से शुक्ल तालाब के सुंदरीकरण को लेकर स्थानीय लोग प्रयासरत रहे हैं। गत जुलाई माह में तत्कालीन जिलाधिकारी मासूम अली सरवर के निरीक्षण के बाद ऐतिहासिक शुक्ल तालाब सुंदरीकरण का खाका तैयार हो सका। शुक्ल तालाब का सुंदरीकरण कर मोतीझील की तरह बनाया जाना था।

शुक्ल तालाब सुंदरीकरण कार्य को अकबरपुर नगर पंचायत ने निर्माण कार्य आदि को युद्धस्तर पर शुरू करा दिया। तालाब में भरा गंदा पानी निकलाकर गंदगी आदि की साफ-सफाई करा दी गई। एक बार फिर सुंदरीकरण के कार्य पर ग्रहण लग गया है। सीढ़ियों की मरम्मत सुर्खी व चूना से कराया जाना एक बार फिर से समस्या बन गया।

तालाब सुंदरीकरण कार्य की रफ्तार सुस्त हो गई। गत दिनों झमाझम बारिश के चलते तालाब में पानी भर जाने से भी समस्या खड़ी हो गई है।

 नगर पंचायत के अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग से सुर्खी चूना से सीढ़ियों की मरम्मत के लिए बात कही। इसका कोई स्टीमेट न होने से सुंदरीकरण कार्य गति नहीं पकड़ सका। जिसके चलते सचिव पुरातत्व को सुर्खी-चूना स्टीमेट के भुगतान के लिए पत्र भेजा गया है, जिसका अभी तक इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed