फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubhanshu Shukla to Attend Space Summit; Dr. Nicholas to Discuss AI

Kanpur News: स्पेस समिट में आएंगे शुभांशु शुक्ला, एआई पर चर्चा करेंगे डॉ. निकोलस

Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Shubhanshu Shukla to Attend Space Summit; Dr. Nicholas to Discuss AI
कानपुर। आईआईटी कानपुर में 19 से 22 मार्च तक होने वाले टेककृति-26 के 32वें संस्करण में ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। शुभांशु शुक्ला 20 मार्च को कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी दिन और 21 मार्च को अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन भी होगा, जिसमें देश-विदेश से 150 से अधिक स्टार्टअप हिस्सा लेंगे। इच्छुक प्रतिभागी techkriti.org पर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन



आईआईटी में बुधवार को हुई प्रेस वार्ता में छात्र प्रीत मेहता, यश पंडित और रिषभ राज ने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल जीवीजी युगांधर शुभारंभ करेंगे। 20 मार्च को एआई समिट, स्पेस समिट और मेडटेक पैनल डिस्कशन का आयोजन होगा। एआई समिट में गूगल डीपमाइंड के निदेशक डॉ. निकोलस हीस, मौआना और संदेश गोयल हिस्सा लेंगे। हेल्थकेयर में तकनीक के बढ़ते उपयोग पर चर्चा के लिए डॉ. जगदीश थंपी, डॉ. एरिक और डॉ. राजीव छिब्बर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


21 को वुमन पैनल और डॉ. निकोलस व एयर मार्शल मणिकांत का टॉक शो होगा। 22 को समापन सत्र में एयर मार्शल फिलिप थॉमस और लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे शामिल होंगे। टेककृति-26 के आकर्षण में रोबोवार्स, ग्रैंड प्रिक्स आरसी रेसिंग चैंपियनशिप और रक्षाकृति शामिल हैं। रक्षाकृति में रक्षा और सामरिक प्रौद्योगिकियों, ऑपरेशन सिंदूर पैनल और नवाचार प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। आईआईटी स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर की ओर से आयोजित अभिव्यक्ति में आईओटी, मेडटेक, डिफेंस, एग्रीटेक, एआईएमएल, क्लीनटेक और इंफोसेक से संबंधित 150 से अधिक स्टार्टअप हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed