फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shubham died in Pahalgam attack DM met the family members expressed deep condolences assured all possible help

पहलगाम हमले में शुभम की मौत: DM ने परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक…हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

Wed, 23 Apr 2025 11:35 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 23 Apr 2025 11:35 AM IST
सार

Kanpur News: पहलगाम आतंकी हमले में शुभम द्विवेदी की मौत पर जिलाधिकारी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी।

विज्ञापन
Shubham died in Pahalgam attack DM met the family members expressed deep condolences assured all possible help
जिलाधिकारी ने परिजनों से की मुलाकात - फोटो : amar ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को हुए आतंकी हमले में श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के रहने वाले एक शुभम द्विवेदी की मौत हो गई। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुभम की दुःखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन

उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और इस कठिन समय में हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार को धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

विज्ञापन

Shubham died in Pahalgam attack DM met the family members expressed deep condolences assured all possible help
शुभम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

पिता को शाम साढ़े छह बजे लग सकी सूचना
बता दें कि अनंतनाग जिले के पहलगाम हिल स्टेशन पर मंगलवार को आतंकी हमला हुआ था। इसमें श्यामनगर के ड्रीमलैंड अपार्टमेंट के रहने वाले शुभम द्विवेदी की मौत हो गई थी। उनकी मौत की सूचना उनके पिता को शाम साढ़े छह बजे लग सकी।

विज्ञापन

Shubham died in Pahalgam attack DM met the family members expressed deep condolences assured all possible help
शुभम के घर बैठे गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

18 अप्रैल को घूमने गए थे जम्मू कश्मीर
इसके बाद से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुभम जम्मू कश्मीर में अपने परिवार के साथ घूमने गए थे और उनकी वापसी 23 अप्रैल को थी। मूल रूप से चंदनपुर चक्की, हाथीपुर के रहने वाले डॉ. संजय द्विवेदी के बेटे शुभम द्विवेदी अपने परिजनों के साथ 18 अप्रैल को जम्मू कश्मीर घूमने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed