फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shruti from Hisawan won silver in Open Powerlifting and Bench Press.

Kanpur News: हिसावां की श्रुति ने ओपन पॉवर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस में जीता रजत

Wed, 08 Jul 2026 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Shruti from Hisawan won silver in Open Powerlifting and Bench Press.
कानपुर देहात। संदलपुर ब्लॉक के हिसावां निवासी श्रुति पांडेय ने रविवार को कानपुर नगर के मसवानपुर में हुई ओपन पॉवर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस में रजत पदक जीता है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजन व खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है। हिसावां निवासी श्रुति पांडेय ने बताया कि कानपुर डेडलिफ्ट फेडरेशन की ओर से मसवानपुर में रविवार को ओपर पॉवर लिफ्टिंग व बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में उन्होंने ने 67 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया था। पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेंच, स्क्वाड व डेडलिफ्ट में कुल 276 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। वहीं बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 50 किलोग्राम भार उठाकर दूसरे स्थान पर रहीं। श्रुति ने बताया कि उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पदक जीतने का है। गांव में जिम न होने के चलते वह औरैया में रहकर निजी जिम में अपनी तैयारी कर रही हैं। उन्हें इस सफलता में मां अनुपम पांडेय व पिता जितेंद्र पांडेय का योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed