फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shriram lost his life in protest against election rivalry and abuses

Kanpur News: चुनावी रंजिश और गाली गलौज के विरोध में गई श्रीराम की जान

Thu, 06 Jul 2023 08:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 08:46 PM IST
विज्ञापन
Shriram lost his life in protest against election rivalry and abuses
कानपुर। बिधनू पुलिस ने बकौली गोसरा गांव निवासी प्रधानपति श्रीराम पांडेय (58) हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपियों में पिता-पुत्र और दामाद शामिल हैं। आरोपियों ने चुनावी रंजिश और गाली गलौज के विरोध में हत्या की बात कबूल की है। फरार मुख्य आरोपी के एक और बेटे की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


दो जुलाई की शाम प्रधानपति श्रीराम पांडेय छोटी बकौली निवासी रामकुमार सैनी के साथ कठारा बाजार सब्जी लेने गए हुए थे। अगले दिन उनका शव छोटी बकौली से गोसरा जाने वाली कच्ची रोड पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने बेटे लवकुश की तहरीर पर छोटी बकौली निवासी प्रमोद दुबे उर्फ लाला, उसके बेटे प्रतीक उर्फ भूरा, कल्लू और शिवराजपुर के राधन गांव निवासी दामाद गोरे व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को ही कल्लू को हिरासत में ले लिया था। गुरुवार को पुलिस ने प्रमोद दुबे और गोरे को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन



मां की गाली देने पर रची हत्या की साजिश



डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद दुबे के परिवार के महेश दुबे पूर्व ने श्रीराम पांडेय के खिलाफ प्रधानी का चुनाव लड़ा था। तभी से इन दोनों परिवारों में मनमुटाव चल रहा था। इसके बाद प्रधानपति श्रीराम ने कई बार प्रमोद और उनके परिवार को अपमानित भी किया था। वारदात के दिन श्रीराम पांडेय ने बेटे को मां की गाली दी थी, जिसके बाद प्रमोद ने बेटों और दामाद के साथ मिलकर प्रधानपति की हत्या की साजिश रची, हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या में कई और नाम भी प्रकाश में आए

इंस्पेक्टर बिधनू प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि फरार आरोपी के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही अबतक की जांच में कई और नाम भी प्रकाश में आ रहे हैं। मोबाइल की सीडीआर और सर्विलांस के जरिए जांच अभी जारी है। इस हत्याकांड में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed