{"_id":"67ae5a35fcc891ee390ae8a0","slug":"showing-fear-of-cbi-youth-cheated-for-rs-85-thousand-kanpur-news-c-12-1-knp1054-1002043-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीबीआई का डर दिखा युवक से 85 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीबीआई का डर दिखा युवक से 85 हजार ठगे
विज्ञापन
कानपुर। हेलो, मैं सीबीआई अधिकारी बोल रहा हूं। तुम लड़कियों के अश्लील वीडियो देखते हो। तुम्हारे खिलाफ सीबीआई लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज हुई है। फोन पर इस तरह की धमकी देकर साइबर अपराधियों ने युवक से 85 हजार रुपये की ठगी कर ली।
बिधनू के मझावन चौकी क्षेत्र के चकदुआरी निवासी अभय शंकर ने के पास 20 जून 2024 को सीबीआई अधिकारी बताकर एक शख्स ने कॉल किया। उसने लड़कियों के अश्लील वीडियो देखने की बात कहते हुए सीबीआई लखनऊ में एफआईआर दर्ज होने बात कही। एफआईआर का डाटा डिलीट कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने क्यूआर कोड भेज कर पीड़ित से 12 अलग-अलग जगह ऑनलाइन पैसे डलवाकर कुल 85 हजार रुपये की ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।