Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Showcased talent at the rope skipping championship

Kanpur News: रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में दिखाई प्रतिभा

Wed, 04 Nov 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Showcased talent at the rope skipping championship
कानपुर। रोप स्किपिंग एसोसिएशन कानपुर व क्रीड़ा भारती की ओर से बर्रा स्थित एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को जिला स्तरीय रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में 40 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


अंडर-11 बालक वर्ग में देवांश प्रथम, राघव द्वितीय स्थान पर रहे तो बालिका वर्ग में अन्वेषा त्रिवेदी ने प्रथम, शिवांशी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग में आकाश साहू प्रथम, रघु द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में दिव्यांशी दीक्षित ने पहला, पूर्वी प्रकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालक वर्ग में बृजेंद्र प्रथम, राम कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सृष्टि प्रथम, रीना द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में आशीष कुशवाहा ने पहला, शुभम कुमार सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्रिया प्रथम, मानसी द्वितीय स्थान पर रहीं। 19 वर्ष से अधिक बालक वर्ग में सोनू पटेल प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शहरीन ने पहला, रेनू सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लेखचंद्र गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेताओं को अंतरराष्ट्रीय पैरा स्पोर्ट्स आइकॉन राहुल गुप्ता और रोहित गुप्ता ने पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव सौरभ, आयोजक महेंद्र प्रताप सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, सागर, सिद्धांत दुबे, सृजन मिश्रा, शुभम कश्यप, आशीष, श्याम मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed