Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shortage of roadways buses, passengers struggle at bus stops throughout the day

Kanpur News: रोडवेज बसों की कमी, बस स्टॉप पर दिन भर जूझे यात्री

Sat, 25 Oct 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shortage of roadways buses, passengers struggle at bus stops throughout the day
घाटमपुर। दीपावली व भैया दूज के बाद रोडवेज बसों की किल्लत व सीएनजी बसों की न चलने का खामियाजा शुक्रवार के दिन यात्रियों को भुगतना पड़ा। लंबे इंतजार के बाद भी बस न मिलने पर डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं उनके मनमाने किराए का भी भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैण्ड में चाहे हमीरपुर की ओर जाने की बात हो या फिर जहानाबाद, फतेहपुर, भोगनीपुर, पुखरायां जाने की बात हो, बसों की कमी यहां आम बात हो गई है। यहां दीपावली व भैयादूज जैसे त्योहारों में तो और बुरा हाल हो जाता है। शुक्रवार को इन मार्गों पर जाने के लिए सवारियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। उन्हें डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ा। वहीं डग्गामार वाहनों के चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने को लेकर पूरे दिन उनकी सवारियों से नोकझोंक भी होती रही।
विज्ञापन


वहीं हमीरपुर की ओर जाने वाली रोडवेज बसों के ओवर ब्रिज के ऊपर से गुजर जाने के चलते भी यात्रियों को बस स्टैंड में परेशानियों का सामना करना पडा। जो बसें आईं भी वह सर्विस रोड पर यात्रियों को उतारती व चढ़ाती निकल गई। इस दौरान कई यात्री उतरने चढ़ने में गिरते पड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






.......



हाथ में तिरंगे झंडे के साथ भारत यात्रा पर घाटमपुर पहुंचे इंजीनियर


- अरुणाचल प्रदेश से 21 अक्तूबर 2022 को शुरू की थी पैदल यात्रा, लोगों ने किया स्वागत


संवाद न्यूज एजेंसी



घाटमपुर। भारतीय संस्कृति पर किताब लिखने के दिल में जज्बे के साथ व हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पैदल यात्रा पर इंजीनियर सनोज उर्फ रोविंग हमीरपुर की ओर से गुरुवार की शाम घाटमपुर की सरजमीं पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर समाजसेवियों ने हमीरपुर की सीमा से घाटमपुर में प्रवेश करने पर पुरजोर स्वागत कर भारत मां के जयकारे लगाए। साथ ही उनके रात्रि विश्राम की व्यवस्था समाज सेवी भोला सैनी के घर की गई।


सनोज ने बताया कि वह भारतीय संस्कृति पर किताब लिख रहे हैं। इसीलिए भारत भ्रमण कर रहे हैं। बताया कि पैदल यात्रा अरुणाचल प्रदेश से 21अक्टूबर 2022 को शुरू की थी। अभी तक 27 हजार दो सौ की यात्रा कर चुके हैं। शुक्रवार की सुबह उन्हें रिंकू शुक्ला, पुष्पेंद्र सैनी, दीपक सैनी, साजिद, अनूप गुप्ता तथा अनूप अवस्थी समेत तमाम लोग पैदल यात्रा पर निकले सनोज को जनपद कानपुर देहात की सीमा तक छोड़ने पहुंचे। इससे पहले उनका मूसानगर रोड पर स्थित शगुन ब्यूटी पार्लर की संचालिका शशि गुप्ता ने स्वागत कर मिशन को पूरा करने का तिलक भी लगाया।




.......



इटर्रा में आयोजित मां शीतला देवी का भव्य जागरण



घाटमपुर। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत इटर्रा में हर साल की तरह इस साल भी मां शीतला देवी में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की महिला राष्ट्रीय महासचिव पूर्व दस्यु सुंदरी सीमा यादव का आयोजकों ने स्वागत कर आभार जताया।

जागरण का आयोजन प्रधान राधेश्याम तिवारी द्वारा कराया गया। इस मौके पर सुरेंद्र शुक्ला, अखिलेश तिवारी, शिवम तिवारी, रामजी तिवारी, निखिल तिवारी, उत्कर्ष त्रिवेदी, प्रांजुल शुक्ला, समाचार पत्र विक्रेता संघ कार्य वाहक अध्यक्ष टिंकू बाजपेई के अलावा संदीप बाजपेई, राजन तिवारी, संदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।



........



भांजे की मौत से आहत मामा ने फंदा लगाकर जान दी


- युवक के पिता साढ़ थाने के चौकीदार, सीमावर्ती जरसरा गांव की घटना


संवाद न्यूज एजेंसी



भीतरगांव (घाटमपुर)। दिवाली के दिन करंट की चपेट में आने से भांजे की तीन दिन बाद अस्पताल में मौत से आहत मामा ने सूना घर देख फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिजन भांजे के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने के लिए उसके घर गए थे। साढ़ पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



जरसरा गांव निवासी नन्हका पासी साढ़ थाने का चौकीदार है। इनके पांच लङकों में सबसे छोटा शिवसिंह पासी (19) का शव शुक्रवार सुबह घर के अंदर धन्नी में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। पिता नन्हका पासी ने बताया दिवाली के दिन कानपुर शिवकटरा निवासी पुत्री के दस वर्षीय बेटे अवी का करंट लगने से लखनऊ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां गुरुवार को मौत हो गई थी। नाती अवी बचपन से ननिहाल जरसरा में ही रहता था।
साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मोहल्ले वालों और परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में भांजे की मौत से आहत होकर अगले दिन शिवसिंह द्वारा सुसाइड करने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





......



बैठक से नदारद सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति



बीडीओ ने एक दिन का वेतन रोका, सीडीओ को भेजा पत्र



संवाद न्यूज एजेंसी



पतारा (घाटमपुर)। खंड विकास कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नदारद सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई की बीडीओ ने संस्तुति की है। वहीं एक दिन का वेतन रोक दिया है।

बीडीओ ने आवास व मनरेगा योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति सुदृढ़ करने के लिए ब्लॉक के समस्त समस्त पंचायत सचिवों/ ग्राम पंचायत अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक बुलाई थी। बिना सूचना के बैठक से नदारद सचिवों का वेतन रोक कर मनमानी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को संस्तुति पत्र भेजा। खंड विकास अधिकारी शिवनरेश सिंह ने बताया कि समीक्षा बैठक से पंचायत सचिव उदयप्रताप, अमरेन्द्र कुमार, रोहित कुमार तिवारी, प्रियंका मिश्रा, अजेंद्र तिवारी, शैलेंद्र गोस्वामी आदि अनुपस्थित रहे। उनका एक दिन का वेतन रोकने की संस्तुति के साथ मनमानी करने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों व पंचायत सचिवों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

बैठक में कार्यालय लेखा अधीक्षक अमित वाजपेयी, डॉटा ऑपरेटर सोनू कुशवाहा, कनिष्ठ लिपिक नेहा कटियार, तकनीकी सहायक राजेश राम, गोपाल राम , ज्ञानेंद्र सचान, सोमेंद्र अवस्थी पंचायत सचिव रवि वर्मा, ब्लॉक कोआर्डिनेटर स्वच्छता अभियान राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।






........



तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल

पतारा (घाटमपुर)। जिठौली रोड मोड़़ के सामने कबरई रोड हाईवे पर बाइकों की टक्कर में चार युवक घायल हो गए। गुरुवार की देर शाम बाइकों की टक्कर में कानपुर की ओर जा रहे बाइक सवार सत्यम (25) व पीछे बैठा दोस्त संदीप (24) निवासी कठुई थाना बिधनू और दूसरी बाइक सवार मोहित (23) व पीछे बैठा पड़ोसी हरिपाल (40) पुत्र रामकृष्ण निवासी तिलसड़ा रोड पतारा सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से सभी घायलों को उर्सला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed