फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Short marathon Aditya-Manpreet First

लघु मैराथन में आदित्य-मनप्रीत फर्स्ट

Mon, 16 Nov 2015 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
Short marathon Aditya-Manpreet First

सड़क दुर्घटनाओं में मृत लोगों की स्मृति में ‘वर्ल्ड डे ऑफ रिमेंबरेंस फॉर रोड ट्रैफिक विक्टिम्स’ के तहत रविवार को लघु मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद सिंह यादव, आरटीओ प्रवर्तन सुनीता वर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाई। पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


आरटीओ विभाग की ओर से आयोजित दौड़ सुबह लगभग 9:30 बजे ग्रीनपार्क से शुरू हुई जो हर्डर्ड स्कूल, चेतना चौराहा, जेल रोड होते हुए ग्रीनपार्क पर आकर समाप्त हुई। दौड़ में लगभग ढाई सौ लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने पुरुष वर्ग में प्रथम आदित्य निषाद, द्वितीय शशांक सिंह, तृतीय राजीव यादव, महिला वर्ग में प्रथम मनप्रीत कौर, द्वितीय मंजू चौरसिया, तृतीय सुजाता को नगद पुरस्कार और शील्ड दी।

दस प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन प्रभात पांडेय, जिला क्रीड़ा अधिकारी उषा लाल, जिला व्यायाम शिक्षिका नीतू कटियार, दिनेश भदौरिया, टेंपो और बस यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed