फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Short circuit in battery of e-scooty which was on charging, fire broke out in showroom

Kanpur News: चार्जिंग में लगी ई-स्कूटी की बैट्री में शॉर्ट सर्किट, शोरूम में लगी आग

Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Short circuit in battery of e-scooty which was on charging, fire broke out in showroom
ई-स्कूटी की बैट्री में शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आग। - फोटो : स्थानीय लोग
कानपुर। चकेरी के कृष्णानगर में जीवन गार्डेन स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटी के शोरूम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम के अपने आगोश में ले लिया। शोरूम में खड़ी आधा दर्जन स्कूटी जल गईं। वहीं, स्कूटी की बैट्री में हुए धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बेनाझाबर निवासी आदित्य राणा का कृष्णानगर जीवन गार्डेन में ओकिनावा इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे शोरूम में स्टॉफ मौजूद था। उस दौरान एक स्कूटी की बैट्री चार्जिंग में लगी थी। अचानक बैट्री फट गई और शोरूम में धुआं भर गया। तेज धमाका होने से कर्मचारी बाहर निकलकर भागे। इस दौरान शोरूम में आग लग गई।
विज्ञापन


आग की लपटें निकलने से इलाके में भी हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन-फानन दमकल को सूचित किया। दमकल के पहुंचने से पहले आग से शोरूम में खड़ी अन्य स्कूटियों की बैट्रियां भी धमाके के साथ फटने लगी। आग की लपटों से आसपास की दुकानों में भी दीवारें तपने लगी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि आग बेसमेंट तक नहीं पहुंची। इस वजह से बेसमेंट में खड़ी स्कूटी आग की चपेट में आने से बच गईं। घटना के बाद भीड़भाड़ होने से जीटी रोड पर जाम लगने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने वाहनों को निकाला। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि ई-स्कूटी की बैट्री फटने से शोरूम में आग लगी है। फिलहाल कोई हताहत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed