{"_id":"69083a894a11485042056286","slug":"short-circuit-caused-a-fire-at-a-plastic-factory-in-rania-causing-losses-worth-crores-2025-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: रनिया में शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रनिया में शॉर्ट सर्किट से प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का नुकसान
Mon, 03 Nov 2025 10:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:47 AM IST
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनिया के रायपुर स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की जानकारी पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दमकल टीम के कई वाहन लेकर पहुंचे। आग से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। रायपुर की प्रियांशु इंटरप्राइसेज में प्लास्टिक का सामान बनता है। सोमवार सुबह छह बजे के करीब फैक्टरी गोदाम में आग लग गई।
विज्ञापन
फैक्टरी कर्मियों की जानकारी पर रनिया थाना पुलिस पहुंची। इसके बाद माती मुख्यालय से तीन दमकल गाड़ियां मंगवाई गईं। मौके पर पहुंचे एएसपी राजेश पाण्डेय, सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव, सीओ आलोक कुमार सहित दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रण में किया। मौके पर फैक्टरी मालिक सुरेंद्र सिंह पहुंचकर स्थित देख हैरान रह गए।
विज्ञापन
प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी मालिक ने बताया कि लगभग 6 करोड़ का नुकसान हुआ है। सीएफओ प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि फैक्टरी में फायर की एनओसी नहीं है। आग बुझाने के कोई उपकरण नहीं मिले है। एएसपी राजेश पाण्डेय ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। दकमल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।