फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shops were closed and protests were held against the dug-up roads.

Kanpur News: खुदी सड़कों के विरोध में दुकानें बंद कर किया प्रदर्शन

Mon, 11 May 2026 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shops were closed and protests were held against the dug-up roads.
यशोदा नगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत छह महीने से चल रहे खुदाई और इससे हो रही दिक्कतो के विरोध - फोटो : दुकानदार
कानपुर। यशोदानगर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रहे नाले और सीवर लाइन बिछाने के कार्य की धीमी गति से आक्रोशित व्यापारियों ने रविवार को दुकानें बंदकर प्रदर्शन किया। यशोदानगर उद्योग व्यापार मंडल कानपुर के नेतृत्व में दुकानदारों ने कार्य में हो रही दिक्कतों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


व्यापारियों का आरोप है कि यशोदानगर 80 फीट रोड पर छह महीने से निर्माण कार्य चल रहा है। सुरक्षा मानकों का पालन भी नहीं हो रहा। गड्ढों के आसपास बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई गई है। सड़कें खुदी होने से दुकानों में ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इससे व्यापार चाैपट हो गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर सीएम ग्रिड योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर अंबरीश सिंह, जल निगम और नगर निगम के सुपरवाइजर पहुंचे। अधिकारियों ने व्यापारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के महामंत्री केके गुप्ता ने बताया कि निर्माण कार्य से क्षेत्र के 500 से अधिक दुकानदार और करीब 1500 परिवार प्रभावित हैं। प्रदर्शन में व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज शुक्ला, संगठन महामंत्री राजन बाजपेई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग गुप्ता, सुरेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष पिंकू विश्वकर्मा, अमित शुक्ला, वरिष्ठ मंत्री नागेंद्र सिंह, शरद गुप्ता, मंत्री गौरव त्रिपाठी, बृजमोहन मिश्रा, चंचल शुक्ला, विनोद सैनी, गोविंद शुक्ला, उदयशंकर त्रिवेदी, धीरू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed