{"_id":"67b06c1d7e3beb3e3800222a","slug":"shopkeepers-beat-up-pilgrims-in-chitrakoot-there-was-a-dispute-over-taking-prasad-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: तीर्थ यात्रियों से दुकानदारों ने की जमकर मारपीट, भोग प्रसाद लेने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: तीर्थ यात्रियों से दुकानदारों ने की जमकर मारपीट, भोग प्रसाद लेने को लेकर हुआ था विवाद
Sat, 15 Feb 2025 04:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 15 Feb 2025 04:00 PM IST
सार
Chitrakoot News: कामता बाजार में तीर्थ यात्रियों से दुकानदारों ने जमकर मारपीट की। इस घटना का वीडियो दो-तीन दिन बाद वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में कामता बाजार के दुकानदारों द्वारा महाराष्ट्र से आए तीर्थ यात्रियों के साथ जमकर मारपीट की गई। घटना दो-तीन दिन पहले की बताई जा रही है। महाराष्ट्र से 10-12 की संख्या में तीर्थ यात्री सपरिवार कुंभ स्नान करने के बाद चित्रकूट दर्शन करने आए थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कामता बाजार स्थित दुकानदार का तीर्थ यात्रियों के साथ भोग प्रसाद लेने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दुकानदार द्वारा अपने स्थानीय सहयोगियों के साथ मिलकर तीर्थ यात्रियों के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की गई। घटना का वीडियो अब जाकर सामने आया है।
विज्ञापन