फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   shopkeeper was strangled to death outside the house in Hardoi

हरदोई: छेड़छाड़ के आरोपी की गला दबाकर हत्या, घर के बाहर सोते समय मारा, मां जगाने गई तो पता चला

Tue, 15 Sep 2020 11:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
shopkeeper was strangled to death outside the house in Hardoi
गमजदा परिजन - फोटो : amar ujala
हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के आरोपी की सोमवार रात गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार सुबह घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


टड़ियावां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पैढ़ाई के मजरा शंकरपुर निवासी रमेश सिंह घर के बाहरी हिस्से में परचून की दुकान चलाता था। वह सोमवार रात घर के बाहर पड़ी टिन शेड के नीचे सोया था। वह सुबह चार बजे दुकान खोल देता था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह छह बजे मां शिवदेवी रमेश से चाय की पत्ती मांगने गईं तो दुकान बंद मिली। ये देखकर वह रमेश को जगाने गईं। कई आवाज देने पर भी रमेश नहीं उठा, तो उन्होंने चादर हटाई। बेटे रमेश का शव देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शोर मचाया तो ग्रामीण और परिजन वहां आ गए। सूचना मिलने पर एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह, सीओ राकेश वशिष्ठ, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।

एएसपी ने बताया कि गला दबाकर रमेश की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। इसी साल फरवरी में गांव के ही कुछ लोगों से रमेश का विवाद हुआ था। रमेश के विरुद्ध बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पाक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

रमेश मार्च में जेल गया था। बाद में उसकी जमानत हो गई थी। रमेश के भाई राजेश की तहरीर पर पूर्व में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने वाले गांव निवासी आशीष शरण पुत्र सुंदरलाल, शेखर और सतेंद्र पुत्रगण शिशुपाल के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

चौकी इंचार्ज बोले मृतक पर कोई मामला नहीं था
गोपामऊ चौकी प्रभारी संजय सिंह ने मृतक पर कोई भी मामला दर्ज होने से ही इनकार कर दिया। जबकि मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को मृतक पर मामला दर्ज होने की जानकारी चौकी प्रभारी ने ही दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed