फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shopkeeper dies due to vehicle collision in Jainpur

Kanpur News: जैनपुर में वाहन की टक्कर से दुकानदार की मौत

Sun, 14 Jan 2024 03:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 14 Jan 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies due to vehicle collision in Jainpur
कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर के पास शनिवार रात आठ बजे के करीब बाइक सवार दुकानदार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।। हादसे में घायल को स्थानीय लोग लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मुरीदपुर निवासी शेर सिंह (27) पुत्र कैलाश सिंह गजनेर थाना क्षेत्र के गोगूमऊ में वेल्डिंग की दुकान किए था। शनिवार रात आठ बजे के करीब वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैनपुर-नबीपुर के बीच हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पहचान कर परिवार व पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर भाई कपूर सिंह, मृतक की पत्नी रूबी व अन्य परिवार के लोग पहुंचे। परिवार के लोग बिलखते रहे। कोतवाल सतीश सिंह ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सबके राम---शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद

सबके राम---शामली के वार्ड छह में अक्षत पुष्प वितरित करते सलमान और हिंदू संगठनों के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed