{"_id":"63e521ba94e2ba6dae0afe06","slug":"shohde-asked-for-mobile-number-girl-students-thrashed-and-kicked-2023-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: शोहदे ने मांगा मोबाइल नंबर, छात्राओं ने लात-घूंसे की पिटाई, हर कोई कर रहा है तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: शोहदे ने मांगा मोबाइल नंबर, छात्राओं ने लात-घूंसे की पिटाई, हर कोई कर रहा है तारीफ
Thu, 09 Feb 2023 10:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:10 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शोहदे को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद हर कोई बेटियों की सराहना कर रहा है। बताया जा रहा है कि छात्राओं ने मोबाइल नंबर मांगने पर शोहदे की पिटाई की है।
विज्ञापन
शोहदे को पीटतीं युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कोचिंग से लौट रहीं छात्राओं ने मोबाइल नंबर मांगने पर शोहदे की पिटाई कर दी। सबक सिखाने का वीडियो वायरल होने पर छात्राओं की जमकर सराहना हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रेलवे रोड स्थित सिंधी कॉलोनी क्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ छात्राएं पास के ही मोहल्ले से कोचिंग पढ़कर लौट रही थीं। उसी समय बाइक सवार एक किशोर ने कुछ छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगा। पहले तो छात्राओं ने अनसुना किया, मगर बार-बार कहने पर तीन छात्राएं गुस्सा गईं।
विज्ञापन
उन्होंने किशोर को पकड़ लिया और लात-घूंसों से पिटाई कर दी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। शोहदे की पिटाई के वक्त आसपास मोहल्ले वाले खड़े देख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग बेटियों की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि बेटियां आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, तो उनके साथ अन्याय रुकना तय है। फिलहाल इसकी पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।