{"_id":"f48f3dd7dd6611a58ec221a3a8314daf","slug":"shoekonnect-mobile-application-will-launches-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल का बटन दबाएं, शू-इंडस्ट्री पाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल का बटन दबाएं, शू-इंडस्ट्री पाएं
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर समेत देश भर की शू इंडस्ट्री को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के छह स्टूडेंट ने शू-कनेक्ट नाम का मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है। टीम में कानपुर का एक स्टूडेंट सिद्धार्थ विज भी शामिल है। काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट के सहयोग से तैयार किया
गया यह एप्लीकेशन मई के पहले सप्ताह में कानपुर, आगरा और चेन्नई में आनलाइन लांच किया जाएगा। इसका इस्तेमाल पूरी तरह से निशुल्क होगा। पहले इसे एन्ड्रायड आधारित स्मार्ट फोन पर लांच करेंगे। अगले कुछ महीनों में यह सुविधा आईफोन पर भी मिल सकेगी।
कानपुर में ही अकेले एक हजार करोड़ से अधिक का शू कारोबार है। कानपुर से जुड़े और शू-कनेक्ट के सीईओ सिद्धार्थ विज ने बताया कि शहर समेत पूरे देश के जूतों का बड़ा कारोबार है। खास तौर पर कानपुर के बने जूतों को अमेरिकी व यूरोपीय देशों में निर्यात किया जाता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद भी शू उद्योग से जुड़े लोग एक दूसरे से ज्यादा जुड़े नहीं है। इसके चलते उनके ब्रांडों को पहचान नहीं मिल पाती है। इसी को ध्यान में रखकर यह शू कनेक्ट मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया गया है। जिसे मई के पहले सप्ताह में लांच कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों के सहयोग से तैयार किया है।
बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने से पहले कानपुर, आगरा, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई के तमाम बाजारों का सर्वे किया गया था। उन्होंने बताया कि मोबाइल एप्लीकेशन तैयार करने में काउंसिल फार लेदर एक्सपोर्ट के पूर्व चेयरमैन आरके जालान, वर्तमान चेयरमैन रफीक अहमद ने भी सहयोग किया है।
काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट के सदस्य और शू कारोबारी जावेद इकबाल का कहना है कि मोबाइल एप्लीकेशन से शू इंडस्ट्री को फायदा होगा। इस एप्लीकेशन से अब एक मंच पर ही बायर, सेलर, रॉ मैटेरियल आदि की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।