फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shocking investigation of UP Police in a misdeed matter

पुलिस की हैरान कर देने वाली कार्रवाई- बालक के साथ कुकर्म को बनाया शांतिभंग का मामला

Fri, 03 Nov 2017 09:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
shocking investigation of UP Police in a misdeed matter
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में यूपी पुलिस की एक हैरान कर देने वाली कार्रवाई सामने आई है। दस साल के बालक के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को पुलिस ने शांतिभंग का मामला बनाकर रफादफा कर दिया। 
विज्ञापन


 

अधेड़ ने किया कुकर्म

shocking investigation of UP Police in a misdeed matter
डेमो पिक
कोंच(ब्यूरो)। दो दिन पहले कस्बे के एक मोहल्ले में एक अधेड़ ने दस वर्षीय बालक के साथ कुकर्म कर दिया। अधेड़ ने किसी को न बताने के लिए बालक को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार शाम दर्द ज्यादा बढ़ने पर घरवालों को मामला पता चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर मामला निपटा दिया। साथ ही बालक का मेडिकल भी नहीं कराया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के दरवाजे पर खेल रहा था बच्चा

shocking investigation of UP Police in a misdeed matter
डेमो पिक
नगर के एक मोहल्ले के लित इलाके का रहने वाला दस वर्षीय बच्चा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। मोहल्ले का ही एक अधेड़ भुल्लू पुत्र ग्यासी रजक उसे बहला फुसला कर खाने के बहाने घर में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया इसके बाद उसने बच्चे को धमकाया कि अगर किसी से यह बात कही तो जान से मार देगा। इस धमकी से बच्चा इतना डर गया कि उसने घर बालों को अपने साथ घटी घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया।

 
विज्ञापन

तकलीफ बढ़ गई तो वह रोने लगा

shocking investigation of UP Police in a misdeed matter
डेमो पिक
बुधवार की शाम उसे तकलीफ बढ़ गई तो वह रोने लगा। घर वालों ने रोने का कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। बच्चे की बात सुन कर घर वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आकर आरोपी को उसी की छत पर से पकड़ कर कोतवाली ले आई। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी भुल्लू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई कर दी, जिससे परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। साथ ही पुलिस ने पीड़ित बालक की डॉक्टरी भी नहीं कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed