फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shock to SP, Former minister Siddhgopal Sahu joins BJP, takes party membership at state headquarters

UP: सपा को झटका...पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू भाजपा में शामिल, प्रदेश मुख्यालय में ली पार्टी की सदस्यता

Fri, 15 Mar 2024 06:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 15 Mar 2024 06:30 PM IST
सार

Mahoba News: लोकसभा चुनाव से पहले सपा को एक और झटका लगा है। जिले में सपा के पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू भाजपा में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन
Shock to SP, Former minister Siddhgopal Sahu joins BJP, takes party membership at state headquarters
भाजपा की सदस्यता लेते पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी को करारा झटका लगा है। सपा के पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्हें लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। सिद्ध गोपाल साहू के पार्टी में शामिल होने से महोबा-हमीरपुर-तिंदवारी संसदीय सीट पर भाजपा का किला और मजबूत हो गया है।

विज्ञापन

महोबा जिले में कस्बा कबरई निवासी सिद्ध गोपाल साहू पढ़ाई के समय से छात्र राजनीति में सक्रिय रहे। उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरूआत बसपा के टिकट पर वर्ष 1995 में नगर पंचायत अध्यक्ष कबरई का चुनाव जीतने के साथ की। इसके बाद उन्होंने सपा का दामन थामा था।

विज्ञापन

तब वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने महोबा सदर सीट से चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी चंद्र नारायण को हराया था। इसके बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की सरकार में उन्हें खनिज राज्यमंत्री बनाया गया था। मुलायम सिंह सरकार में ही उन्हें यूपीएसआईडीसी का अध्यक्ष बनाया गया।

विज्ञापन

2012 में सपा ने उन्हें फिर से टिकट दिया
वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में सपा ने सिद्ध गोपाल साहू का टिकट काटकर पूर्व सांसद गंगाचरण के भाई गिरजा चरण को दे दिया। तब सिद्ध गोपाल साहू ने नेशनल लोकतांत्रिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उनकी करारी हार हुई थी। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने उन्हें फिर से टिकट दिया।

विज्ञापन

प्रदेश मुख्यालय में ली पार्टी की सदस्यता
तब वह 355 वोट से चुनाव हार गए थे। अब लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया है। लखनऊ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंतदेव सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed