{"_id":"58917cf94f1c1b5979e8073e","slug":"shivpals-birthday-today-know-what-special","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता शिवपाल का जन्मदिन आज, जानिए क्या है खास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता शिवपाल का जन्मदिन आज, जानिए क्या है खास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 01 Feb 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव अपने जन्मदिन पर केक काटते हुए (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव आज अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे। हालांकि उनका जन्म 6 अप्रैल को हुआ था, लेकिन वे अपना जन्मदिन इस दिन न मनाकर बसंत पंचमी पर मनाते रहे हैं। इसलिए बुधवार को भी उनका जन्मदिन मनाए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
जसंवतनगर सीट से नामांकन भरने पहुंचे शिवपाल तो की यह बड़ी घोषणा
मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
मंगलवार को जब शिवपाल जसंवतनगर सीट से अपना नामांकन भरने पहुंचे उसी दौरान यह घोषणा की गई थी। बता दें इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे शिवपाल के विशेष कार्यक्रमों की सूची में उनके जन्मदिन को खास तवज्जो दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में हुई छीछा लेदर के बाद शिवपाल को नसीब होगा यह सुकून भरा पल
शिवपाल के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
पार्टी में हुई छीछा लेदर के बाद शिवपाल को यह सुकून भरा पल लबें समय बाद नसीब होगा। इसके लिए शिवपाल के समर्थकों ने खासी तैयारी कर रखी है। इटावा में अपने कार्यकर्ताओं के बीच साई कृष्णा गार्डन में 2 बजे वे पहले केक काटेंगे। इसके बाद ही वे अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रचार पर निकलेंगे।
शिवपाल के जन्मदिन पर सपा कुनबे के मुखिया व बड़े भाई मुलायम सिंह और भतीजे अखिलेश यादव के आने की खबर नहीं है। लेकिन वसंत पंचमी का मौका है, ऐसे में शिवपाल के यहां नेताओं की भीड़ जुटने की संभावना है।
शिवपाल के जन्मदिन पर सपा कुनबे के मुखिया व बड़े भाई मुलायम सिंह और भतीजे अखिलेश यादव के आने की खबर नहीं है। लेकिन वसंत पंचमी का मौका है, ऐसे में शिवपाल के यहां नेताओं की भीड़ जुटने की संभावना है।