{"_id":"590381924f1c1b9226c0cb80","slug":"shivpal-yadav-says-about-akhilesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के खिलाफ फूटा शिवपाल का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के खिलाफ फूटा शिवपाल का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सपा नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। शिवपाल ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के बिखरे परिवार को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस्तीफा देकर मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की पहल करनी चाहिए।
एक शादी समारोह में जौनपुर के रुहट्टा में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें सिर्फ तीन माह का समय चाहिए। मेरी उनसे गुजारिश है कि सपा के बिखरे परिवार को बचाने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और परिवार को जोड़ने व सपा को मजबूत करने की पहल खुद करें। जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश इस्तीफा नहीं देते तो आप क्या करेंगे। इसका जवाब अलग अंदाज में देते हुए उन्होंने कहा कि तब आप खुद देख लेना क्या करूंगा।
योगी सरकार के कार्यों पर उन्होंने कहा कि छह माह तक इस पर वह कोई कमेंट नहीं करेंगे। ईवीएम में गड़बड़ी के सवालों पर कहा कि जांच पर भरोसा है। कुपवाड़ा में आतंकी हमले एवं छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश से आतंकवाद समाप्त होना चाहिए।