फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav says about akhilesh

अखिलेश के खिलाफ फूटा शिवपाल का गुस्सा, दिया ये बड़ा बयान 

Sat, 29 Apr 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says about akhilesh
शिवपाल सिंह यादव
यूपी चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद सपा नेता एवं विधायक शिवपाल सिंह यादव का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। शिवपाल ने शुक्रवार को कहा कि समाजवादी पार्टी के बिखरे परिवार को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इस्तीफा देकर मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन


एक शादी समारोह में जौनपुर के रुहट्टा में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व अखिलेश यादव ने कहा था कि उन्हें सिर्फ तीन माह का समय चाहिए। मेरी उनसे गुजारिश है कि सपा के बिखरे परिवार को बचाने के लिए वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें और  परिवार को जोड़ने व सपा को मजबूत करने की पहल खुद करें। जब उनसे पूछा गया कि अगर अखिलेश इस्तीफा नहीं देते तो आप क्या करेंगे। इसका जवाब अलग अंदाज में देते हुए उन्होंने कहा कि तब आप खुद देख लेना क्या करूंगा।
विज्ञापन


योगी सरकार के कार्यों पर उन्होंने कहा कि छह माह तक इस पर वह कोई कमेंट नहीं करेंगे। ईवीएम में गड़बड़ी के सवालों पर कहा कि जांच पर भरोसा है। कुपवाड़ा में आतंकी हमले एवं  छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में मारे गए जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश से आतंकवाद समाप्त होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed