फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav said that if he comes to power, he will give a government job to every household

शिवपाल यादव ने कहा सत्ता में आए तो हर घर से एक को देंगे सरकारी नौकरी, भाजपा सरकार पर बोला हमला

Wed, 11 Sep 2019 08:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav said that if he comes to power, he will give a government job to every household
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

इटावा के जसवंतनगर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2022 में अगली सरकार प्रसपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही गरीबों को बल्व व पंखे फ्री मिलेंगे। बुधवार को राम मनोहर लोहिया इंटर कॉलेज में आयोजित सदस्यता अभियान के दौरान उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली सपा सरकार में जब वह मंत्री थे तब नहर व सरकारी नलकूप का पानी किसानों के लिए फ्री किया था। इससे किसानों को काफी राहत मिली थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में आए दिन बिजली चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। वसूली इतनी ज्यादा है कि गरीब घर बेचकर भी जुर्माना नहीं दे पाएगा।

विज्ञापन

Shivpal Yadav said that if he comes to power, he will give a government job to every household
जनसभा को संबोधित करते शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। बिजली की कटौती से किसान परेशान है। उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं। लोग नौकरी से निकाले जा रहे हैं। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के दौरान शुरू में लोगों को लग रहा था इसका असर बड़े लोगों पर पड़ेगा परंतु अब देखने मे आ रहा है कि छोटे लोगों को काम नहीं मिल रहा है।

कारोबार ठप हो रहे हैं। नोट बंदी के बाद से प्रदेश की गरीब जनता परेशान है। उन्होंने आगे कहा कि गरीब किसानों के लिए बिजली फ्री होनी चाहिए। लगभग ढाई वर्ष भाजपा सरकार को बीत रहे हैं, लेकिन सरकार नौकरियां नही दे पा रही। प्रसपा अध्यक्ष बोले- बिजली पर 15 प्रतिशत बोझ और बढ़ाने से गरीब किसानों पर बोझ पड़ेगा।

उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से अपील की कि उत्पीडन, अत्याचार एवं जनसमस्याओं को लेकर वे 18 सितंबर को इटावा कचहरी में विराट प्रदर्शन होगा। शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सोनू यादव ने 11 किलो चांदी की प्रतिमा मुख्य अतिथि को भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगो मेे महावीर सिंह यादव, आशुतोष टोनू, सतेंद्र यादव, नरेंद्र, दौलत राम, ग्रीश चंद्र, मुन्ना लाल कश्यप, आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed