{"_id":"5fb6a8ee8ebc3e9b7c13c6dc","slug":"shivpal-yadav-said-that-he-will-compromise-on-his-terms-with-sp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी से अपनी शर्तों पर करेंगे समझौता: शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी से अपनी शर्तों पर करेंगे समझौता: शिवपाल यादव
Thu, 19 Nov 2020 10:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी केसाथ सीटों के हिसाब से समझौता करेंगे। अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर ही चुनाव मैदान में उतरेंगे।
शिवपाल गुरुवार को पार्टी के एक कार्यकर्ता के यहां निजी कार्यक्रम के तहत नवाबगंज में आए हुए थे इस दौरान उन्होंने अमर उजाला से बातचीत कर अपने विचारों को साझा किया।
उन्होंने कहा कि वह किसी के साथ अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे न ही किसी दूसरे के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी अपनी पार्टी रहेगी और सीटों का बंटवारा होगा। उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।
विज्ञापन
बताया कि समाजवादी के अलावा अन्य पार्टियों से भी बात चल रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी से वह समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र और राज्य सरकार ने अपने शासनकाल में जनता के साथ जो भी वादे किए उसे आजतक पूरा नहीं कर पायी है।

आगामी आने वाले चुनाव में प्रगतिशील समाज पार्टी का मुद्दा रहेगा कि जनता के हित में काम करना और उनकी शिकायतों को सुनकर उनका निस्तारण करना उनकी पार्टी का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख का चुनाव भी उनकी पार्टी पूरे प्रदेश में लड़ेगी। इसके साथ ग्राम प्रधान का चुनाव पार्टी स्तर से नहीं लड़ा जाएगा।
इस कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव मोहन सिंह चंदेल, प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष राजेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष कानपुर देहात राजेश सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे।
सपा सम्मानजनक सीटें देगी तो करेंगे गठबंधन
शिवपाल सिंह ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी सम्मानजनक सीटें देती है और गठबंधन करती है तो हम 2022 में मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सपा के साथ अपना तालमेल बैठाने का और सामान्य रखने का पूरा प्रयास है। अब भविष्य तय करेगा कि हम किसके साथ गठबंधन करेंगे।