फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal Yadav said if the Etawah Mandi Secretary does not suspend, I will also sit on the dharna

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बोले इटावा मंडी सचिव न हटे तो मैं भी धरने पर बैठ जाऊंगा

Sun, 09 Feb 2020 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 09 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav said if the Etawah Mandi Secretary does not suspend, I will also sit on the dharna
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावा नई मंडी में आढ़तियों की हड़ताल दूसरे दिन प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जब आढ़तियों को इतनी परेशानी है तो सचिव को हटा देना चाहिए था। मैं मुख्यमंत्री से मिलूंगा, अगर फिर भी सचिव न हटे तो आढ़तियों के साथ खुद भी धरने पर बैठ जाऊंगा। 
विज्ञापन


रविवार को नई मंडी के आढ़तियों के समर्थन में पुरानी मंडी की आढ़तें भी बंद रहीं। मंडी सचिव आशीष यादव ने बताया कि हड़ताल के कारण दो दिन में करीब पांच लाख के राजस्व का नुकसान भी हुआ है। आढ़तियों की धरना सभा में शिवपाल ने कहा कि मंडी बनाने का उद्देश्य किसानों को सुविधा देना ही है।
विज्ञापन


 

आढ़ती किसानों से जो कमीशन लेते हैं उसी के टैक्स से सरकार किसान को सुविधा देती है। जब आढ़ती ही दुखी होंगे तो किसानों का भला कैसे हो सकता है। मंडी सचिव किसानों व आढ़तियों के बीच की कड़ी होता है लेकिन यहां का सचिव तानाशाही पर उतारू हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक और कर्मचारी नौकर हैं किंतु आज प्रदेश में नौकरीशाही मालिक हो गई है।

वरना ऐसा नहीं होता कि मंत्री तक मंडी में आ जाएं और सचिव न हटे। जो मंडी सचिव आढ़तियों को तकलीफ दे उसे तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए था। ऐसे व्यक्ति को बैठा दिया गया है जिसका मूल पद भी सचिव नहीं है, वह सम्मानित आढ़तियों को चुनौती दे रहा है।

जब मैं मंत्री था तो किसी अधिकारी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती थी। मैं सबकी सुनता था। इस सचिव को हटवाने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलूंगा, इसके बावजूद सचिव नहीं हटाया गया तो मैं खुद यहीं धरने पर बैठ जाऊंगा। करीब एक घंटे तक शिवपाल भी धरने पर बैठे रहे। इस दौरान व्यापारी नेता अनंत अग्रवाल ने उन्हें आढ़तियों की समस्याएं भी बताईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed