फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav party targets akhilesh yadav

शिवपाल ने मुलायम को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया था, अखिलेश ने उसे तोड़ दिया- प्रसपा

Mon, 28 Jan 2019 07:53 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Jan 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav party targets akhilesh yadav
प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की विचारधारा यदि मिलती है तो गठबंधन होना तय है। दोनों दलों के बीच गठबंधन की बात चल रही है। इसके संकेत प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने अपने बयान में दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती पर तंज कसे।
विज्ञापन


यूपी के फर्रुखाबाद जिले में मसेनी चौराहा स्थित गेस्ट हाउस में प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया था, लेकिन सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा से गठबंधन कर इस संकल्प को तोड़ दिया।
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने रिश्तों को भी नहीं निभाया- सुंदरलाल लोधी

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव तो मायावती को पीएम उम्मीदवार भी घोषित कर चुके हैं। इससे साफ है कि उन्होंने मायावती के आगे सरेंडर कर दिया है। अखिलेश यादव ने रिश्तों को भी नहीं निभाया। गठबंधन के सवाल पर कहा कि बगैर कांग्रेस के सपा-बसपा गठबंधन कामयाब नहीं है और कांग्रेस से प्रसपा की बात चल रही है। यदि दोनों की विचारधाराएं एक हुईं तो प्रसपा और कांग्रेस में गठबंधन होगा।
 
उन्होंने कहा कि प्रसपा 79 सीटों पर दमदारी से चुनाव लड़ेगी। मैनपुरी की सीट नेताजी मुलायम सिंह यादव के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने छोड़ी है, क्योंकि वह रिश्ते निभाना जानते हैं। भाजपा जुमलेबाजों की पार्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed