फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal yadav party president statement about up bjp government

प्रदेश की योगी सरकार के बारे में ये क्या बोल गए शिवपाल यादव की पार्टी के नेता

Wed, 30 Jan 2019 08:56 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Jan 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav party president statement about up bjp government
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही नेताओं और राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। कभी शिवपाल सिंह यादव मायावती और अखिलेश यादव के गठबंधन पर बयान देते हैं तो कभी शिवपाल सिंह यादव की पार्टी के नेता प्रदेश की योगी सरकार के बारे में सड़कों पर उतरने की चेतावनी देते हैं। 
विज्ञापन


प्रगतिशील समाजवादी लोहिया पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वह किसानों के समर्थन मूल्य, बेरोजगारों, व्यापारियों और मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इसकी शुरुआत छह जनवरी से छहराहे के बद्री धर्मशाला से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर की जाएगी। यह एलान मंगलवार को प्रसपा के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने प्रेसवर्ता के दौरान किया।  
विज्ञापन

shivpal yadav party president statement about up bjp government
सुनील यादव
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सुनील यादव ने कहा कि पूरे देश की जनता मोदी नीतियों से परेशान है। आम आदमी महंगाई की मार से त्रस्त है। मोदी सरकार को बचाने के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन किया है। दोनों ही पार्टियों ने गठबंधन में कांग्रेस को साथ नहीं लिया। अगर चुनाव त्रिकोणीय हो जाएगा तो इसका फायदा बीजेपी को पहुंचेगा। जहां पर सीधे-सीधे चुनाव हुए हैं वहां पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है।

भाजपा की चाल का जवाब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ही देगी। उन्होंने कहा कि योगी और मोदी सरकार ने बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी। किसानों को उनकी बर्बाद फसल का मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। उनको उनकी उपज का समर्थन मूल्य भी नहीं दिया गया है। इसको लेकर प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह लगातार आवाज उठाते आ रहे हैं। अब प्रसपा सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

इसकी शुरुआत छह जनवरी से होगी। जहां से जुलूस निकालने के बाद प्रसपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देंगे। इस मौके पर प्रसपा के महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, केके यादव, प्रदीप सोनी, दीपक भदौरिया, संजू चौधरी, राजा छाबड़ा, विक्की गुप्ता, अनवार हुसैन, धीरेंद्र, राजीव वर्मा, सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed