{"_id":"580923994f1c1b453d703028","slug":"shivpal-yadav-ask-quistion-to-unit-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सपाइयों से सवाल करेंगे शिवपाल, किसके साथ हो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सपाइयों से सवाल करेंगे शिवपाल, किसके साथ हो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 21 Oct 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की रजत जयंती तैयारी और स्थानीय इकाइयों में क्या चल रहा है इसे जानने के लिए 21 अक्तूबर को पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पहली बार मुखातिब होंगे। अध्यक्ष बनने के बाद जिला इकाइयों के पदाधिकारियों के साथ उनकी पहली बैठक है। बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान तीन नवंबर से शुरू हो रही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथ यात्रा के संबंध में भी पदाधिकारियों से सवाल हो सकता है।
जिलाध्यक्षों से कहा गया है कि वे पूरी तैयारी के साथ बैठक में आएं। इन सभी से अपने क्षेत्र के विधानसभा प्रत्याशियों का ब्योरा भी लाने को कहा गया है। किस प्रत्याशी की उसके विधानसभा क्षेत्र में कैसी स्थिति है, जनता के बीच किसी तरह की सूचनाएं प्रत्याशी के लिए आ रही हैं, ये सब पूछा जाएगा। 24 को इसी कड़ी में प्रदेश भर के पार्टी सांसदों, विधायकों, एमएलसी और प्रत्याशियों को भी लखनऊ बुलाया गया है। इन लोगों से भी प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।