फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav staement against samajwadi party candidate

समाजवादी पार्टी के दलालों ने मेरी पसंद के प्रत्याशी को नहीं दिया टिकटः शिवपाल

Tue, 21 Nov 2017 11:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 21 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav staement against samajwadi party candidate
शिवपाल सिंह यादव
सपा विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने फिर अपने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। इटावा के जसवंत नगर में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से बातचीत के दौरान शिवपाल ने कहा कि हमने और हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस प्रत्याशी को पसंद किया उसे हमारी समाजवादी पार्टी के दलालों ने टिकट न दिलवाकर दूसरे को टिकट दिलवा दिया। जसवंत नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी सुनील जोली को जिताने की अपील शिवपाल ने लोगों से की। इसी सीट पर सपा प्रत्याशी के रूप में सत्यनारायण उर्फ मुदगल भी चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


इटावा में सपा प्रत्याशी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। इटावा के जसवंत नगर में एक बैठक के दौरान शिवपाल ने कहा कि सभी लोग एक राय होकर वोट करेंगे। तभी हमारी ताकत बढ़ेगी।  इससे पहले शिवपाल ने ये भी कहा कि सत्यनारायण का कोई जनाधार नहीं है वो केवल एक व्यवसायी हैं। शिवपाल के इन बयानों के पाद से पार्टी में एक बार फिर आक्रोश की ज्वाला भड़क उठी है। टिकट को लेकर समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में आपसी खींचतान साफ देखी जा रही है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed