फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh yadav public meeting

मुलायम के नेतृत्व में दिल्ली की सत्ता पर करेंगे कब्जाः शिवपाल सिंह यादव

Sat, 18 Feb 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 18 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav public meeting
शिवपाल सिंह यादव
इटावा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को चुनाव प्रचार करते हुए कहा यदि इस बार सरकार बनी तो किसानों की फसल की लूट नहीं होने देंगे। किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य चाहिए तो नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में लखनऊ के साथ दिल्ली की गद्दी पर भी कब्जा करना होगा।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में आज प्रचार के दौरान कहा आलू और धान पैदा करने वाले किसानों को उनकी फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। क्षेत्र का आलू किसान बहुत ही बदहाल है। उसे एक पैकेट का मात्र सौ रुपये ही मिल पा रहा है, जबकि एक क्विंटल आलू पैदा करने में एक हजार रुपये का खर्च आता है। किसान को फसल की लागत का कम से कम डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। उन्होंने कहा किसानों को गेहूं के लिए 2500 रुपये और धान के लिए कम से कम दो हजार रुपये क्विंटल का दाम मिले, तभी किसान खुशहाल होगा और किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जब मैं कृषि मंत्री था, तब हमने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने आलू व धान किसानों का लाभकारी मूल्य तय नहीं किया। जिस कारण किसान को अपनी उपज को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने हमारी बात मान ली होती तो आज किसानों के बच्चे भी बड़े स्कूलों में पढ़ रहे होते। उनके पास भी अच्छे कपड़े और उसके परिवार को भी मूलभूत सुविधाएं मिल चुकी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने कहा नेताजी जब भी सत्ता में आए तो गरीबों, मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए ऐसी योजनाएं बनाई। जिससे इन लोगों का भला हो सके। जबकि केंद्र की सरकार ने नोटबंदी करके सबसे ज्यादा नुकसान किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों का ही किया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे, लेकिन उसका क्या हुआ।


शिवपाल सिंह यादव ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। कहा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में विद्युतीकरण कराया, लड़कियों को पढ़ाई के लिए 30-30 हजार की सुविधा दी। किसान की किसी भी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु होने पर पांच लाख रुपये देने की व्यवस्था की। इसके अलावा फ्री सिंचाई की व्यवस्था, सिंचाई के लिए 6000 क्यूसिक पानी गंगा से सीधे नहरों और रजबहों को देने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed