फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal singh in the city

शिवसेना देशद्रोही : शिवपाल

Mon, 13 Apr 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 13 Apr 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh in the city
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शिवसेना को देशद्रोही पार्टी करार दिया है। हालांकि उनका यह बयान शिवसेना नेता संजय राउत के मुस्लिमों के मताधिकार खत्म करने का पलटवार माना जा रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने संजय राउत के बयान की भर्त्सना करते हुए कहा है कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है, यहां हर जाति और धर्म के लोग निवास करते हैं। इस तरह की टिप्पणी करने वाले शिवसेना के नेताओं को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने मेहरबान सिंह के पुरवा में चौधरी राम गोपाल यादव की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं। साथ ही किसानों के मुआवजे को लेकर किए गए सवाल पर लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौधरी परिवार का इंतजार एक दिन बाद खत्म हुआ और मेहरबान सिंह का पुरवा में लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव श्रद्धांजलि देने पहुंचे। दरअसल शनिवार को ही उनका किसान नेता व पूर्व सांसद चौधरी राम गोपाल सिंह यादव की 105 वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आना तय था।

सुबह चौधरी परिवार को जब फोन पर उनके आने की सूचना मिली तो एक बार फिर जिला प्रशासन मेहरबान सिंह का पुरवा में मुस्तैद हो गया। दोपहर 02:56 बजे शिवापल यादव का हेलीकॉप्टर से एसएस डिग्री कॉलेज के मैदान में उतरा। जिलाधिकारी डॉ. रोशन जैकब, एसएसपी शलभ माथुर ने उन्हे रिसीव किया।

इसके बाद सपा नेता जगराम सिंह यादव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, नीतेन्द्र सिंह यादव ने उनका स्वागत किया। पुलिस के जवानों ने मंत्री को सलामी दी, इसके बाद शिवपाल यादव ने चौधरी राम गोपाल यादव की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।


इस दौरान समाधिस्थल के बगल में पीडब्यूडी के निर्माणाधीन गेस्टहाउस का निरीक्षण भी किया। इसके बाद सभागार कक्ष में जगराम सिंह यादव सहित सपाइयों के साथ बैठक की। शिवपाल यादव कार्यक्रम में लगभग 50 मिनट रुकने के बाद लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed