फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivpal signs for upcoming Lok Sabha elections

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल ने दिए संकेत, फेंक सकते हैं नया पैतरा

Tue, 26 Dec 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 26 Dec 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
Shivpal signs for upcoming Lok Sabha elections
क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
इटावाः पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावों से पूर्व समाजवादी पार्टी में विवाद और विघटन न हुआ होता तो प्रदेश में आज समाजवादी पार्टी की ही सरकार होती।
विज्ञापन



उन्होंने आने वाले समय में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत राजनैतिक विकल्प तैयार करने के संकेत दिए। वह सोमवार को सैमरा गांव में 40 हजार बोरी क्षमता के किसान ग्रामीण गोदाम के उद्घाटन करने आए थे। यह गोदाम अजेंद्र सिंह गौर और उनके पुत्र आलौकिक गौर ने बनवाई है। 
विज्ञापन



जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक शिवपाल सिंह यादव ने संकल्प व्यक्त किया कि वह शीघ्र ही एक राजनैतिक विकल्प की घोषणा करेंगे। तैयारी कर ली गई है। 2019 के चुनाव में भाजपा से मुकाबला होगा। शिवपाल ने कहा कि बोले, भाजपा ने यूपी में चुनाव के वक्त किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन आज आलू कौड़ियों के भाव बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसान, व्यापारी, मजदूर सब परेशान और हैरान बैठे हैं।  आज भी अच्छे दिन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जीएसटी में कम टैक्स की बात की गई थी। अब राज्य और केंद्र का अलग-अलग टैक्स और वर्ष में 37 बार रिटर्न भरना पड़ रहा है। अजेंद्र सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव ने गोदाम परिसर में एक दर्जन पौधे लगाए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed