फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal said Workers should not be disappointed, your hard work will make Akhilesh CM in 2027

शिवपाल बोले: निराश न हों कार्यकर्ता, आपकी मेहनत 2027 में अखिलेश को बनाएगी सीएम

Wed, 03 Jul 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Jul 2024 11:46 PM IST
सार

Etawah News: जमुनाबाग गांव में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए बयान दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता निराश न हों, आपकी मेहनत अखिलेश को 2027 में सीएम बनाएगी।

विज्ञापन
Shivpal said Workers should not be disappointed, your hard work will make Akhilesh CM in 2027
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से सपा को मिले अपार समर्थन से कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत से सपा देश की तीसरी बड़ी पार्टी बनी, लेकिन दिल्ली की सरकार बनते बनते रह गई। कार्यकर्ता निराश न हों, आपकी यही मेहनत और आपकी ऊर्जा प्रदेश से 2027 में सपा की सरकार बनेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे। यह बात बुधवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जमनाबाग गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की जीत के लिए जसवंतनगर के कार्यकर्ताओं समेत जनता को आभार जताने के लिए बुधवार को शिवपाल सिंह पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनकी सोच युवा व छात्रों, गरीबों के लिए कार्य करने की नहीं है। सिर्फ और सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम हो रहा है।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में उत्तर प्रदेश की सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही बनेंगे। उसके लिए अभी से सभी तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी समर्थकों बुजुर्ग मतदाताओं का पगड़ी पहनाकर स्वयं स्वागत करते हुए कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि इस बार चुनाव में वह जसवंतनगर में बहुत कम समय दे पाए थे। आप लोगों ने स्वयं जिम्मेदारी संभालते डिंपल यादव को वोट के रूप में अपार आशीर्वाद देकर बीजेपी वालों को बता दिया कि यह नेता जी की जन्मभूमि, कर्मभूमि है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, ठा. अजेंद्र सिंह गौर, सांसद प्रतिनिधि हाजी मोहम्मद शमीम उर्फ पप्पू, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अनिल प्रताप सिंह यादव, पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार, पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed