फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal reached jail to meet Manish Yadav, said  BJP government is targeting the people of the opposition

Etawah: मनीष यादव से मिलने जेल पहुंचे शिवपाल, बोले-विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है भाजपा सरकार

Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 04:39 PM IST
सार

Etawah News: शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मनीष यादव को झूठा फंसाया गया है। इस सरकार में वैसे ही झूठ चल रहा है। मनीष यादव भी इस झूठ की चपेट में आ गए। आरोप लगाया है कि सरकार विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है।

विज्ञापन
Shivpal reached jail to meet Manish Yadav, said  BJP government is targeting the people of the opposition
मनीष यादव पतरे से मिलने पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जेल में बंद सपा नेता मनीष यादव पतरे से मिलने सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने मनीष से हालचाल लिए। इसके बाद बाहर निकलने पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष के लोगों को टारगेट बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

सपा नेता मनीष यादव पतरे को पुलिस ने हाल ही में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वह जिला कारागार में बंद है। सपा लगातार पक्षपात करके सपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगा रही है। सोमवार को सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव जेल पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने मनीष यादव पतरे से मुलाकात करके उनके हालचाल लिए। उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। जेल से बाहर निकलकर उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि जेल की व्यवस्था ठीक है। मनीष यादव को झूठा फंसाया गया है। इस सरकार में वैसे ही झूठ चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने वादे तो बहुत किए
मनीष यादव भी इस झूठ की चपेट में आ गए। सरकार विपक्ष के लोगों को टारगेट कर रही है। इसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमुख टारगेट पर हैं। यह आप सभी लोगों को जानकारी है कि भाजपा ने वादे तो बहुत किए थे कि देश की कब्जा हुई जमीन वापस लेकर आएंगे, लेकिन अब तक एक भी इंच जमीन वापस नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed