फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Shivpal made allegation against officials said people are being prevented from voting by treating them cruelly

Etawah: शिवपाल ने अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- जनता से क्रूर व्यवहार कर मतदान करने से रोका जा रहा

Tue, 07 May 2024 08:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 May 2024 08:27 PM IST
सार

Etawah News: अभिनव विद्यालय में मतदान करने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बदायूं, मैनपुरी, जसवंतनगर सभी जगह मतदाताओं को परेशान किया गया।

विज्ञापन
Shivpal made allegation against officials said people are being prevented from voting by treating them cruelly
अभिनव विद्यालय में वोट डालकर निकलते शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता के साथ क्रूर व्यवहार कर मतदान प्रतिशत कम कराने का प्रयास किया गया है। यह आरोप मंगलवार को अभिनव विद्यालय में वोट डालकर निकले सपा के राष्ट्रीय महासचिव और जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने अधिकारियों पर लगाए। उन्होंने कहा कि बदायूं, मैनपुरी, जसवंतनगर में मतदाताओं, पोलिंग एजेंटों को परेशान किया गया। इसकी शिकायत उन्होंने निर्वाचन आयोग से भी की है।

विज्ञापन


शाम को सबसे अंत में लगभग पौने चार बजे मतदान करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट नहीं डालने दिया जा रहा है। कहा कि जहां सपा का मतदान प्रतिशत अधिक होने की बात सामने आती है। वैसे ही अधिकारी एजेंटों को पकड़कर थाने में बंद कह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सैफई में भी कुछ लोग बंद किए गए हैं। बदायूं में सपा प्रत्याशी आदित्य यादव के धरने पर बैठने के सवाल पर कहा कि तीन-तीन जगह बीएलओ से पर्चियां लेकर अधिकारियों ने फाड़ दीं। अल्पसंख्यक वोटरों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं।

विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए आदित्य को धरने पर बैठना पड़ा। उन्होंने कहा कि मैंने अधिकारियों को समझाया है कि इस तरह से चुनाव नहीं कराए जाते। हिदायत भी दी है कि सरकारें बदलती रहती हैं। आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर यह सब किया जा रहा है। कहा कि जनता वोट कर रही है। इसकी दम पर हम बदायूं, डिंपल यादव इतनी क्रूरता के बाद भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे। सुबह से न निकलने और घर पर बैठकर ही मॉनीटरिंग करने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सोमवार शाम मैं जब नेशनल हाईवे से आ रहा था तो अधिकारियों ने मुझे रोका। कहा कि आप गड़बड़ी कर रहे हैं। मैंने कहा कि बदायूं से आया हूं। कहा कि बदायूं होने के बाद इस तरीके आरोप लगाकर परेशान किया गया। उन्होंने अभिनव विद्यालय के एक दरोगा पर भी अभद्रता का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह का व्यवहार करके डर फैलाया जा रहा है। ताकि वोटर न आएं।

 

डिंपल बोली- लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव
अखिलेश यादव ने केजरीवाल के सवाल पर कहा कि जिसके हाथ में पुलिस दे दी जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डिंपल यादव ने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। भाजपा में नीति और नीयत की खोट है। आज देश का लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है।

 
विज्ञापन

धर्मेंद्र यादव बोले- इस चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलेगी
पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भी सैफई के अभिनव आदर्श मतदान केंद्र पर मतदान किया है। इस दौरान धर्मेंद्र यादव ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा देश के संविधान को बचाना है। इस चुनाव में गठबंधन को बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि राममंदिर के सवाल पर कहा कि वह तो कोर्ट का निर्णय था। सरकार कोई भी होती मंदिर बनता ही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed