फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shivpal fighters attack samajwadi party

शिवपाल के ‘लड़ाके’ समाजवादी पार्टी में कर रहे सेंधमारी

Tue, 07 Feb 2017 12:51 AM IST
चंद्रपाल सिंह सेंगर, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
चंद्रपाल सिंह सेंगर, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
shivpal fighters attack samajwadi party
डेमो पिक
टिकट न मिलने से नाराज सपा के पुराने कार्यकर्ता और शिवपाल के ‘लड़ाके’ समाजवादी पार्टी में ही सेंधमारी कर रहे हैं। फर्रुखाबाद जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी घमासान तेज हो गया है। सबसे दिलचस्प चुनाव अमृतपुर और भोजपुर में होने के आसार हैं। इन दोनों सीटों पर सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के लड़ाके सपा के वोट बैंक में सेंधमारी के लिए नये-नये तरीके अपना रहे हैं।
विज्ञापन


निर्दल की ताल ठोंकी
अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में 19 फरवरी को होने जा रहे चुनाव में सपा के निवर्तमान विधायक नरेंद्र सिंह यादव, भाजपा के पूर्व विधायक सुशील शाक्य और बसपा के अरुण मिश्र उर्फ बंटी के बीच छिड़े चुनावी संग्राम की तिकड़ी में शिवपाल सिंह यादव ने नया पेंच फंसा दिया है। इस सीट पर शिवपाल के करीबी प्रदीप यादव ने लोकदल से ताल ठोंककर सपा के गढ़ में सेंधमारी शुरू कर दी है। बसपा से निकाले गए शिशुप्रताप सिंह भी निर्दल ताल ठोंककर प्रत्याशियों की चुनावी गणित बिगाड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 298310 मतदाता हैं। इनमें से यादव जाति के 16 फीसदी और मुस्लिम जाति के चार फीसदी मतदाताओं पर लोकदल प्रत्याशी डोरे डाल रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे हो रहा राह में कांटे बिछाने का काम
भोजपुर विधानसभा में सपा से निवर्तमान विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के पुत्र अरशद जमाल सिद्दीकी की राह में कांटे बिछाने का काम शिवपाल के करीबी उमेश यादव कर रहे हैं। वे अलीगंज विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र ब्लाक प्रमुख डा. सुबोध यादव के भी खास समझे जाते हैं। उमेश यादव ने इस सीट से अपनी मां उर्मिला यादव को महान दल से चुनाव मैदान में उतार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा से नागेंद्र सिंह राठौर और बसपा से नितिन सिंह जैमिनी राजपूत मैदान में हैं। उर्मिला यादव के चुनाव मैदान में उतरने से इनके समीकरण भी गड़बड़ा सकते हैं। यहां 306478 मतदाताओं में 19 फीसदी यादव, 15 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी कहते हैं कि उमेश व प्रदीप को पार्टी से निकाल दिया गया है। इनसे कोई खास नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed