जमीन से निकले ' कीमती शिवलिंग' को देखकर बोले भक्त-'साक्षात भगवान का चेहरा' है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत खुदाई के दौरान अचानक जेसीबी धसने लगी। खट खट की आवाज आई। खुदाई के दौरान मौजूद अफसरों ने खुदाई जारी रखने का आदेश दिया। थोड़ी ही देर में मशीन के साथ एक शिवलिंग दिखा।
कानपुर के कोयला घाट कैंट कानपुर में नमामि गंगे के अंतर्गत खुदाई करते समय शिवलिंग निकला । मौजूद अफसरों ने इसके अष्ट धातु के होने की बात कही है। इस शिवलिंग की विशेष बात यह है कि इस पर एक विशेष आकृति बनी है।
खुदाई करने वाले कर्मचारियो ने बताया की अचानक जेसीबी धसने पर खट खट की आवाज़ आई । कुछ ही देर में मशीन के साथ शिव लिंग सा दिखा मशीन ऊपर आने पर देखा शिव लिंग है ।
प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र कुमार राज ने बताया कि शिवलिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों कि यह साक्षात भगवान का ही चेहरा है।