फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shivaji House Crowned Champions After Defeating Maharana Pratap House 4-0

Kanpur News: महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हराकर शिवाजी हाउस बना चैंपियन

Sun, 19 Apr 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shivaji House Crowned Champions After Defeating Maharana Pratap House 4-0
इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता में गोल करने के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी। - फोटो : सीएसजेएमयू
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित सत्र की अंतिम इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 4-0 से हराकर चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चारों हाउस के लगभग 132 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फाइनल मैच में शिवाजी हाउस ने एकतरफा खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को गोल का कोई मौका नहीं दिया। इससे पहले सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने आजाद हाउस को 1-0 से और दूसरे मैच में महाराणा प्रताप हाउस ने भगत सिंह हाउस को 1-0 से पराजित किया।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव, इंट्राम्यूरल सचिव अभिषेक मिश्रा और सौरभ तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में डॉ. श्रवण कुमार यादव ने विजेता टीम को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्तिगत पुरस्कारों में पीयूष को बेस्ट डिफेंडर, प्रशांत प्रताप सिंह को बेस्ट अटैकर और प्रत्यूष त्रिपाठी को बेस्ट गोलकीपर चुना गया। इस अवसर पर शिक्षक और प्रशिक्षक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed