{"_id":"66ba555d87586fa28b04f571","slug":"shikshamitras-raised-demands-by-protesting-in-bsa-office-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-115960-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीएसए कार्यालय में धरना देकर शिक्षामित्रों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीएसए कार्यालय में धरना देकर शिक्षामित्रों ने उठाई मांग
Tue, 13 Aug 2024 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मांगों और समस्याओं को लेकर शिक्षामित्र सोमवार को बीएसए पहुंचे। यहां पर आदर्श समायोजित शिक्षक/शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन बीएसए अजय कुमार मिश्र को सौंपा।
जिलाध्यक्ष महेंद्र की अगुवाई में शिक्षामित्रों बीएसए कार्यालय में धरना दिया। यहां जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षामित्रों के सामने भरण पोषण का संकट उत्पन्न हो गया है। अध्यादेश के जरिए शिक्षामित्रों को पुन: सहायक अध्यापक पद पर पदस्थापित किया जाए। उक्त प्रक्रिया पूर्ण होने पर समान कार्य का समान वेतन व समान सुविधाएं दी जाए। महिला शिक्षामित्रों को उनकी ससुराल के जनपद स्थित विद्यालय में तबादले का अवसर दिया जाए।
कहा कि शिक्षामित्रों को मूल विद्यालय में वापस होने का अवसर प्रदान किया जाए। कैशलेस चिकित्सा व आयुष्मान कार्ड की सुविधा दी जाए। महिला शिक्षा मित्र को सीसीएल की सुविधा मिले। कहा कि मांगे पूरी न होने पर शिक्षामित्र पांच सितंबर को लखनऊ जाएंगे। इस दौरान राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, महामंत्री सुनील सचान, जिला संगठन मंत्री अनन्त त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, जूनियर शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अशोक सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष राहत अली, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सचान, अटेवा मंच के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कुलदीप सैनी आदि मौजूद रहे।