फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shikshamitra died of fever

बुखार की चपेट में आने से शिक्षामित्र की मौत

Sun, 27 Sep 2020 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra died of fever
शिवरतन का फाइल फोटो। - फोटो : AKBARPUR
संदलपुर(कानपुर देहात)। छह दिन पहले सधवापुर गांव के शिक्षामित्र बुखार की चपेट में आ गया। परिजनों ने औरैया में इलाज कराना शुरू किया। हालत में सुधार न होने पर शिक्षामित्र को कानपुर ले गए। वहां गुरुवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

संदलपुर ब्लॉक के सधवापुर निवासी शिवरतन (45) गांव के प्राथमिक विद्यालय में 2004 से शिक्षामित्र हैं। सोमवार को विद्यालय से वह घर आए तो उन्हें बुखार आ गया। हालत बिगड़ने पर पत्नी सुनीता देवी उन्हें औरैया में एक निजी अस्पताल ले गईं। वहां उसका उपचार किया गया। मंगलवार को हालत में सुधार न होने पर पति को इलाज के लिए कानपुर ले गए। गुरुवार शाम उपचार के दौरान शिक्षामित्र की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सीता, बेटा गगन कुमार, आयुष कुमार, बेटी शीलेश, दीपिका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सीएचसी हवासपुर के अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि शिक्षामित्र की मौत की जानकारी एएनएम गीता ने दी है। रविवार को गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी। इससे अन्य लोगों की जांच हो सके। वहीं, शनिवार को परिषदीय विद्यालय संदलपुर के शिक्षकों ने मृतक के घर पहुंच कर उनके परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से मौत पर भी नहीं पहुंची स्वास्थ्य टीम
ब्लॉक के ककलापुर गांव में राकेश कुमार की पत्नी सीता देवी कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। शुक्रवार सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके अलावा गांव में अन्य लोग भी बुखार से पीड़ित हैं। जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य टीम मौके पर नहीं पहुंची। जबकि अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी है। गांव में शिविर लगाकर लोगों का इलाज किया जाएगा। हालांकि प्रधान ने गांव के 48 घरों में दवा का छिड़काव कराया। वहीं, 110 जगहों पर जलभराव था। उसे भी टीम ने समाप्त कर दिया।

-जानकारी के बाद गांवों व नगरों में शिविर लगाकर लोगों का उपचार किया जा रहा है। झींझक नगर में लोगों को दवा वितरित की गई। वहीं, ककलापुर गांव में दवा का छिड़काव किया गया है।
- एपी वर्मा, अपर सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed