फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Shikshamitra death under suspicious circumstances during land dispute in Hardoi

शिक्षामित्र की मौत: जमीनी विवाद के दौरान हुई थी धक्का-मुक्की, सीने की हड्डी टूटी मिली, जानें पूरा मामला

Mon, 04 Dec 2023 12:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 04 Dec 2023 12:50 PM IST
सार

Hardoi News: सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि धक्कामुक्की के दौरान गिरने से यह अंदरूनी चोटें आईं, जिससे शिक्षामित्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
Shikshamitra death under suspicious circumstances during land dispute in Hardoi
मृतक सत्यपाल की फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में सुरसा थाना क्षेत्र के अंटवा में शिक्षामित्र की मौत जमीन के विवाद के दौरान धक्का-मुक्की में गिरने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम में सीने की एक हड्डी टूटी मिली है और लीवर भी फटा मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

अंटवा निवासी सत्यपाल (45) प्राथमिक विद्यालय बदरूद्दीनपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात था। खेत के कुछ हिस्से की अदला-बदली को लेकर शनिवार सुबह परिवार के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इसी दौरान सत्यपाल गिर गया था। परिजन उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में लाए थे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंची। पोस्टमार्टम में सीने की एक हड्डी टूटने और लीवर फटने के कारण मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि धक्कामुक्की के दौरान गिरने से यह अंदरूनी चोटें आईं, जिससे शिक्षामित्र की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हो गई  थी मौत
सुरसा के प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि अंटवा गांव में भूमि विवाद के दौरान शिक्षामित्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।

परिवार के ही कुछ लोग चाह रहे हैं खेत
परिजनों ने पारिवारिक लोगों पर ही धारदार हथियार और लाठी से वार कर हत्या करने का आरोप लगाया है। अंटवा निवासी सत्यपाल (45) प्राथमिक विद्यालय बदरूद्दीनपुर में शिक्षामित्र के पद पर तैनात थे। उनका नौ बिसुवा खेत गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। यह खेत परिवार के ही कुछ लोग चाह रहे हैं।

सुबह साढ़े आठ बजे हो गया था विवाद
सत्यपाल इनसे यह खेत लेकर दूसरा खेत जोताई के लिए देना चाहता था। इसको लेकर शनिवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे विवाद हो गया। मकान के बाहर हो रहे विवाद के दौरान विद्यालय जाने के लिए तैयार होकर आए सत्यपाल ने भी अपनी बात रखी। इसी बीच अचानक वह गिर गया।

लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हत्या का आरोप
पुलिस के मुताबिक परिजन और विवाद कर रहे लोग उसे लेकर हरदोई के एक प्राइवेट अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी सुनीता, पुत्र नवनीत और चार पुत्रियां हैं। सुनीता ने पुलिस को पांच लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से वार कर सत्यपाल की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed