{"_id":"583c6c1b4f1c1bb412de5582","slug":"sheela-dixit-said-against-about-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला दीक्षित ने कुछ इस तरह पीएम मोदी पर निकाली भड़ास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला दीक्षित ने कुछ इस तरह पीएम मोदी पर निकाली भड़ास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि जनता का पैसा बैंक से नहीं निकल पा रहा
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने सोमवार को कानपुर में पीएम पर निशाना साधा। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी अब तक कालेधन के नाम पर विदेशों से एक रुपया नहीं ला पाए। नोट बंदी बहाना है। पुराने नोटों की बंदी से जनता परेशान है। पीएम बातें बनाने में माहिर हैं। वह हर दस दिन में जनता से नया वादा करते हैं। पुराना होने से पहले नया जुमला फेंक देते हैं।
मूलगंज चौराहे पर कांग्रेस की सभा में शामिल होने को आईं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि जनता का पैसा बैंक से नहीं निकल पा रहा है। देशभर में अब तक 70 से 90 लोग बैंक के बाहर दम तोड़ चुके हैं। प्रधानमंत्री की तैयारी कमजोर साबित हुईं। महिलाएं सब्जी, दाल नहीं खरीद पा रही है। यात्रा के बाद मूलगंज में हुई सभा के दौरान अब्दुल मन्नान, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, विनोद चतुर्वेदी, सियाराम पाल, बाबू राम सोनकर, महेश दीक्षित, इजहारूल अंसारी, अभिजीत सिंह सांगा, अतुल त्रिपाठी, प्रमोद जायसवाल और दिलीप वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
शीला की कार को नहीं पकड़ पाए कांग्रेसी सोमवार दोपहर 2 बजे शीला दीक्षित का काफिला कार से घंटाघर चौराहे पहुंचा। यहां पर कार के अंदर ही शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री आदि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनकी कार मूलगंज चौराहे की ओर अचानक बढ़ गई। वह घंटाघर से शुरू होने वाली जनाक्रोश में शामिल नहीं हुईं। इसके चलते कांग्रेस के पदाधिकारियों का काफिला पीछे छूट गया।