फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   shatabdi express stopped after fire broke out in goods train

कानपुर देहात: मालगाड़ी के ब्रेक जाम होने से निकली चिंगारी, ज्वाइंट में पड़े फूस में लगी आग, कई ट्रेनें हुईं बाधित

Wed, 25 Aug 2021 04:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Aug 2021 04:48 PM IST
सार

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी के पहिये की चिंगारी से ज्वाइंट में रखे फूस में आग लग गई थी। ट्रेन को रुकवाकर आग बुझा दी गई है। बाद में मालगाड़ी रवाना कर दी गई।

विज्ञापन
shatabdi express stopped after fire broke out in goods train
नासरसेड़ा अंडरपास के पास खड़ी मालगाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के झींझक रेलवे स्टेशन के पास डाउन की सीटीकेआर मालगाड़ी के ब्रेक जाम हो गए। जिसके कारण पहिये से तेज धुंआ व चिंगारी निकलने लगी और ज्वाइंट में पड़े फूस में आग लग गई। स्टेशन अधीक्षक ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर ओएचई से विद्युत आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन


जिसपर ट्रेन नासरसेड़ा अंडरपास के पास खड़ी हो गई। वहां पहुंचे स्टेशन कर्मियों ने आग को बुझाया। करीब 16 मिनट बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका। इस दौरान शताब्दी समेत कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रही। वहीं पीछे से आ रही मालगाड़ी को रानेपुर के पास व टूंडला कानपुर-टूंडला पैसेंजर को परजनी के पास स्टेशन पर रोक लिया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी के पहिये की चिंगारी से ज्वाइंट में रखे फूस में आग लग गई थी। ट्रेन को रुकवाकर आग बुझा दी गई है। बाद में मालगाड़ी रवाना कर दी गई। इस दौरान शताब्दी सहित कई ट्रेनें खड़ी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed