फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sharp rise in temperature by 10.6°C in 10 days El Niño may impact monsoon

UP Weather Update: कानपुर में 10 दिन में बढ़ा 10.6 डिग्री पारा, अल नीनो बिगाड़ेगा मानसून का गणित

Tue, 14 Apr 2026 09:34 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 14 Apr 2026 09:34 PM IST
सार

Kanpur News: गर्मी ने अचानक रफ्तार पकड़ ली है और बीते 10 दिनों में तापमान में 10.6 डिग्री सेल्सियस की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव ने लोगों को समय से पहले ही तेज गर्मी का अहसास करा दिया है।

विज्ञापन
Sharp rise in temperature by 10.6°C in 10 days El Niño may impact monsoon
Weather Forecast 14 April 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self

विस्तार

मौसम का मिजाज रिकॉर्ड गर्मी के संकेत दे रहा है। इसके साथ ही प्रशांत महासागर में अल-नीनो प्रभाव के सक्रिय होने से मानसून के अनियमित होने का भी अनुमान है। आसमान साफ होने के साथ माहौल में नमी का प्रतिशत घटने से धूप के तेवर तल्ख हो गए हैं। 10 दिन में अधिकतम पारा 10.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।

विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि अल नीनो मानसूनी हवाओं को कमजोर कर देता है। इससे औसत बारिश के साथ सूखे का सामना भी करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार कर सकता है। मौसम प्रणालियां खत्म हो गई हैं और हवाओं की गति कम हो गई है। इसके साथ ही हवाओं का रुख बदलेगा। राजस्थान के थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं के साथ गर्मी तेज होती जाएगी। इस बार पारा रिकॉर्ड उछाल मार सकता है। माहौल में नमी का प्रतिशत घटने से हवाएं गर्म होकर लू में तब्दील हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन का असर स्पष्ट हो गया है। इससे मौसम चक्र अनियमित हो रहा है। इसका चौतरफा असर आएगा। बारिश पॉकेट्स में होगी। इस पर अल नीनो की सक्रियता का प्रभाव आएगा। कई क्षेत्रों में बारिश बहुत कम होगी। कहीं सामान्य से अधिक बारिश होगी और फ्लैश फ्लड की स्थिति बनी रहेगी। इसका असर फसल चक्र पर भी पड़ेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

Sharp rise in temperature by 10.6°C in 10 days El Niño may impact monsoon
Weather Forecast 14 April 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today - फोटो : self

इसे कहते हैं अल नीनो
अल नीनो एक जलवायु घटना है। प्रशांत महासागर की सतह असामान्य रूप से गर्म होने के कारण यह होती है। स्पेनिश भाषा में अल नीनो का अर्थ छोटा लड़का होता है। यह घटना दो से सात साल में एक बार घटित होती है। इसका प्रभाव नौ से 12 महीने तक बना रहता है।

विज्ञापन

माहौल में नमी घटी, धूप तेज

सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार दोपहर माहौल में नमी का प्रतिशत 14 रहा। सुबह नमी का प्रतिशत 56 रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में दोपहर की नमी में दो फीसदी की कमी आई है। आसमान साफ रहने के कारण धूप अधिक सख्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed