फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shardiya Navratri 2022: Kalash Sthapana, Shubh muhurat

Navratri 2022: इस नवरात्रि गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, ऐसे करें पूजन, कष्टों का होगा निवारण

Sat, 24 Sep 2022 08:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 24 Sep 2022 08:07 AM IST
सार

श्रीवत्स योग में कलश स्थापना की जाएगी। यह योग 26 सितंबर को पूरे दिन रहेगा। नवें दिन माता मुर्गे पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए निज लोक के लिए प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022: Kalash Sthapana, Shubh muhurat
नवरात्रि 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार नवरात्रि पर मां दुर्गा गज पर विराजमान होकर पृथ्वी पर आएंगी। 26 सितंबर से पांच अक्तूबर तक नवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। गजवाहिनी माता सुख, शांति, समृद्धि की देवी कही जाती हैं। जो भक्त नवरात्रि में माता के नौ रूपों का पूजन करेंगे, उनकी सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होगा।

विज्ञापन


यह जानकारी आचार्य अमरेश मिश्रा ने दी। उन्होंने बताया कि श्रीवत्स योग में कलश स्थापना की जाएगी। यह योग 26 सितंबर को पूरे दिन रहेगा। नवें दिन माता मुर्गे पर सवार होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हुए निज लोक के लिए प्रस्थान करेंगी। पं. केए दुबे पद्मेश ने बताया कि मां भगवती की प्रतिमा को उत्तर व पूर्व की दिशा में स्थापित करें। कच्ची मिट्टी में जौ व गेहूं मिलाकर उस पर कलश रखें। फिर गणेश गौरी का पूजन करें, नौ ग्रहों के पूजन व शांतिपाठ के बाद दीपक पूजन करें।
विज्ञापन


इन नौ दिनों में कम से कम 25 बार दुर्गा सरस्वती का पाठ करना चाहिए। घर में शांति के लिए सात बार पाठ करें। किसी कार्य को सफल बनाने के लिए 12 बार, किसी ग्रह को मजबूत करने के लिए 20 बार पाठ करें। पं. पद्मेश ने बताया कि रोजाना दो से नौ साल की कन्याओं को दान-पुण्य अवश्य करें। इससे मां भगवती की कृपा आप पर बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed