फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sharad Purnima today, Dhruva Yoga is being formed for rain of money

Kanpur News: शरद पूर्णिमा आज, धन वर्षा का बन रहा ध्रुव योग

Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima today, Dhruva Yoga is being formed for rain of money
कानपुर। आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार सोमवार होने से उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र ध्रुव योग बन रहा है जो धन वर्षा करेगा। शरद पूर्णिमा का व्रत रखकर लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा से अमृत बरसता है।
विज्ञापन

पंडित दीपक पांडे ने बताया कि भारतीय ज्योतिष के अनुसार इंद्रदेव का भी ध्यान किया जाता है। महिलाएं व्रत रख कर ब्राह्मणों को भोजन कराती हैं और कथा सुनती हैं। शरद पूर्णिमा को मां लक्ष्मी ऐरावत हाथी पर पृथ्वी लोक में भ्रमण करती हैं। इस रात्रि में जगराता करने से मां लक्ष्मी की कृपा का लाभ मिलता है। मां लक्ष्मी का शृंगार कर पूजा-अर्चना और जागरण-कीर्तन करें। शरद पूर्णिमा की चांदनी रात में खीर खुले में रखें और दूसरे दिन सुबह इसे अमृत स्वरूप ग्रहण करें। बंगाली समाज में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है।
विज्ञापन


108 दीपक प्रज्वलित करें
भारतीय ज्योतिष के अनुसार जो लोग शरद पूर्णिमा को व्रत रखते हैं। चंद्रमा व मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ रात में जागरण करते हैं। उन्हें आर्थिक लाभ मिलता है। कर्ज से मुक्ति के लिए इस दिन 108 दीपक प्रज्वलित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed