फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Shameful: Senior resident of Halat strayed for treatment in Kanpur, treatment was not found anywhere, death

शर्मनाक: कानपुर में इलाज के लिए भटके हैलट के सीनियर रेजीडेंट, कहीं नहीं मिला इलाज, मौत

Fri, 27 Aug 2021 02:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 27 Aug 2021 02:18 AM IST
सार

डॉक्टरों का मानना है कि पेट में तेज दर्द उठने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। चर्चा यह भी रही कि हार्टअटैक के चलते मौत हुई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को गुरुवार रात उनकी मौत की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Shameful: Senior resident of Halat strayed for treatment in Kanpur, treatment was not found anywhere, death
कानपुर के हैलट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के सीनियर रेजीडेंट डॉ. प्रतीक वाजपेयी ने इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। बुधवार देररात तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे थे। यहां इलाज के दौरान भी उनकी हालत बिगड़ती रही, यह देख निजी अस्पतालों के चक्कर काटे, पर कहीं भर्ती नहीं करा सके।
विज्ञापन


इस पर फिर से हैलट ले आए, जहां थोड़ी ही देर में उनकी मौत हो गई। डॉ. प्रतीक की मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। डॉक्टरों का मानना है कि पेट में तेज दर्द उठने के बाद उनकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। चर्चा यह भी रही कि हार्टअटैक के चलते मौत हुई। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को गुरुवार रात उनकी मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन


डॉ. प्रतीक जूही क्षेत्र के रहने वाले थे। बुधवार देररात हैलट में इलाज शुरू कराने के बाद भी उनकी हालत बिगड़ती रही। इससे परेशान परिजन उन्हें रीजेंसी और फिर मधुराज अस्पताल ले गए, लेकिन कहीं भर्ती नहीं करा सके। मजबूरन फिर से हैलट लेकर पहुंचे, जहां डॉ. प्रतीक ने दम तोड़ दिया। न्यूरो सर्जन डॉ. राघवेंद्र गुप्ता ने बताया कि डॉ. प्रतीक को तेज पेट दर्द होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है। उनके पिता डॉ. पीएन वाजपेयी सीएमओ कन्नौज रहे हैं। डॉ. प्रतीक एमएस के बाद मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजीडेंट के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन डॉ. प्रतीक की मौत पर कुछ भी बोलने से बचता रहा। उनकी मौत की वजह स्पष्ट करने में भी परहेज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed