फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   shameful Relationship, Father made minor daughter a victim of lust, has also aborted her twice, report filed

रिश्ते शर्मसार: बाप ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो बार गर्भपात भी करवा चुका है, जानें मामला

Mon, 02 Oct 2023 02:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 02 Oct 2023 02:46 PM IST
सार

Fatehpur Crime: पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराया है।

विज्ञापन
shameful Relationship, Father made minor daughter a victim of lust, has also aborted her twice, report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में हैवान बने बाप ने इंसानियत की हदें पार करते हुए पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मशार कर दिया। दरअसल, मामला है कि पिता अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़ित बेटी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने अपने पिता के ऊपर आरोप लगाया है कि उसकी मां की 2018 में मौत हो गई थी। उसके बाद से पिता ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। गर्भ ठहरने पर दो बार दवा खिलाकर गर्भपात भी करवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात और पास्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पीड़ित नाबालिग किशोरी का मेडिकल कराया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी चंद्रभूषण यादव ने बताया है कि मुकदमा दर्ज किया गया है और कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सालों तक हैवान पिता की शिकार बनती रही नाबालिग
पीड़ित बेटी ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की मौत 2018 में हो गई थी। उसका बड़ा भाई बाहर रहकर कमाता है और पिता ट्रक चालक है। मां की मौत के समय वह 12 साल की थी। तभी घर मे एक रात अकेली पाकर हैवान पिता ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए।उसने जब जब विरोध किया, तो मारपीट कर यातनाएं देते हुए पांच सालों तक जबरन अवैध संबंध बनाता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed